मुंबई में कोल गैसीफिकेशन पर बड़ा रोड शो

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई (अनिल बेदाग) 13 सितंबर 2025। कोयला मंत्रालय ने मुंबई में कोल गैसीफिकेशन—सतही और भूमिगत प्रौद्योगिकियों पर एक विशेष रोड शो का आयोजन किया। इस आयोजन में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य प्रमुख हितधारकों ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य था भारत कोयले के स्वच्छ और अधिक दक्ष उपयोग की ओर अग्रसर हो, साथ ही देश के विशाल कोयला भंडार को ऊर्जा और रासायनिक फीडस्टॉक जैसे टिकाऊ संसाधनों में बदलकर आर्थिक विकास को गति दी जाए। इस रोडशो में फिक्की उद्योग सहयोगी के रूप में जुड़ा रहा।
 
मुख्य संबोधन में कोयला मंत्रालय की अपर सचिव एवं नामित प्राधिकरण सुश्री रूपिंदर ब्रार ने 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन के ऐतिहासिक मील के पत्थर को भारत की ऊर्जा यात्रा और विकास गाथा में अहम उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कोयला देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की रीढ़ है और आगे भी राष्ट्रीय प्रगति और आर्थिक विकास का मजबूत आधार बना रहेगा।
 
उन्होंने मंत्रालय की दृष्टि साझा करते हुए कहा कि भारत की ऊर्जा परिवर्तन और औद्योगिक विस्तार यात्रा में कोल गैसीफिकेशन केंद्रीय भूमिका निभाएगा। यह तकनीक घरेलू कोयला भंडार के पर्यावरण-संगत उपयोग का मार्ग प्रशस्त करती है और स्वच्छ ईंधन, उर्वरक, रसायन व अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों के उत्पादन से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है। सुश्री ब्रार ने इसे “मदर अर्थ को लौटाने” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया क्योंकि यह पारिस्थितिक प्रभाव को कम करता है।
 
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार सतही और भूमिगत दोनों प्रकार की गैसीफिकेशन परियोजनाओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वदेशी तकनीकों को प्रोत्साहित करने, अनुसंधान व विकास को सशक्त बनाने, निजी निवेश आकर्षित करने और नवीन व्यापार मॉडल विकसित करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने हितधारकों से अपील की कि हर निवेश और नवाचार को वैश्विक पर्यावरण संरक्षण, डीकार्बोनाइजेशन, परिपत्र अर्थव्यवस्था और सतत विकास लक्ष्यों से जोड़ा जाए, ताकि आने वाले वर्षों में भारत ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक प्रतिस्पर्धा और पर्यावरण संरक्षण में साथ-साथ आगे बढ़ सके।
 
 

Leave a Reply

Next Post

इंडियाज़ गॉट टैलेंट की नए अंदाज़ में वापसी, सिद्धू बोले – टैलेंट्स करेंगे आम सोच को चैलेंज!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई (अनिल बेदाग) 13 सितंबर 2025। मशहूर शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने लौट आया है। इस सीज़न का लॉन्च खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने किया और नई टैगलाइन “जो अजब है, वो ग़ज़ब है” ने जिज्ञासा और बढ़ा दी है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप