यूरो कप: डेनमार्क 17 साल बाद पहुंचा अंतिम-16 में 

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोपेनहेगन 23 जून 2021। लगातार दो हार के बाद डेनमार्क ने न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि 17 साल बाद यूरो कप के अंतिम-16 का टिकट भी कटा लिया। अब शनिवार को डेनमार्क का सामना वेल्स से होगा। डेनमार्क इससे पहले 2004 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। डेनमार्क ने ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में 44 मिनट के भीतर चार गोल दागकर रूस को 4-1 से पराजित किया। इस हार के साथ रूस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

नौ दिन पहले इसी मैदान पर फिनलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के दौरान डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर मैदान में गिर गए थे और अस्तपाल में भर्ती करवाना पड़ा था। अब वह अस्पताल से आ गए हैं। यह जीत डेनमार्क के खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है। डेनमार्क के लिए मिकेल डैम्सगार्ड (38वें मिनट), यूसुफ पॉल्सेन (59वें मिनट), क्रिसटेनसेन (79वें मिनट) और जोआकिम (82वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। रूस के लिए एकमात्र गोल खेल के आर्टेम डेजुबा (70वें मिनट) ने पेनाल्टी पर किया। 

बेल्जियम की जीत की हैट्रिक 

दुनिया की नंबर एक टीम बेल्जियम ने फिनलैंड को 2-0 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। बेल्जियम की टीम इटली और नीदरलैंड के बाद लगातार तीन मैच जीतने वाली वह तीसरी टीम है। किसी बड़े टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहा फिनलैंड तीसरे स्थान पर रहा। बेल्जियम के लिए रोमेलू लुकाकू ने 81वें मिनट में दूसरा गोल किया जो टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल है। पहला गोल आत्मघाती रहा जो फिनलैंड के गोलकीपर लुकास राडेकी (74वें मिनट) ने किया।

सेमीफाइनल व फाइनल में हो सकते हैं  65000 दर्शक 

लंदन। वेंबले स्टेडियम में यूरो कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच देखने 65000 दर्शक आ सकते हैं। यूएफा इस संदर्भ में ब्रिटिश सरकार से बातचीत कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ग्रुप चरण में दर्शक संख्या प्रति मैच 22000 से अंतिम-16 तक 40000 करने को तैयार हो गई है। आखिरी तीन मैचों में इसमें और इजाफा हो सकता है। वेंबले स्टेडियम में 90000 दर्शक बैठ सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

तापसी पन्नू की 'शाबाश मिथु' को मिला नया डायरेक्टर, निर्देशक राहुल ढोलकिया ने पोस्ट शेयर कर बताया फिल्म छोड़ने का असली कारण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बुधवार 23 जून 2021। तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिथु’ को नया निर्देशक मिल गया है। जी हां! महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक फिल्म ‘शाबाश मिथु’ को अब श्रीजीत मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले यह फिल्म डायरेक्टर राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनने वाली थी, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप