सूर्या शिवकुमार स्टारर “कांगुवा” का नया पोस्टर हुआ रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुंबई 15 अप्रैल 2024।स्टूडियो ग्रीन और सूर्या शिवकुमार द्वारा जबसे “कांगुवा” का टीजर रिलीज किया गया है। तबसे बिना किसी शक इसने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है। इस दमदार टीजर ने लोगों को सरप्राईज कर दिया है और इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, सभी इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। टीजर में हम जहां सुपरस्टार सूर्या को एक वीर योद्धा के अवतार में देख सकते हैं, वहीं बॉबी देओल को एक खलनायक के रूप में देखना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव जैसा है। अब, फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने इस पोस्टर को एक खास दिन यानी तमिल न्यू ईयर के मौके पर पेश किया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर कांगुवा के पोस्टर को शेयर करते हुए नई झलक पेश की है। फिल्म के पोस्टर में सूर्या के किरदार के अतीत और वर्तमान की झलक दिख रही है। साथ ही मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है  “जहां कल और आज टकराते हैं, वहां नए भविष्य की शुरुआत होती है। कांगुवा की दुनिया असली और कड़ी होगी और दर्शकों को एक नया विजुअल अनुभव कराएगी। मानवीय भावनाएं, दमदार प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन्स फिल्म का मूल होंगे। फिल्म में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और ‘रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद’ का म्यूजिकल स्कोर है।

स्टूडियो ग्रीन ने 2024 की शुरुआत में दुनिया भर में बड़े पैमाने पर फिल्म रिलीज करने के लिए टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस का घोषणा पत्र स्वास्थ्य की दिशा में बेहतर, भाजपा का घोषणा पत्र ठगने वाला : कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 अप्रैल 2024। केंद्र की मोदी सरकार के विगत 10 वर्षों में देश में स्वास्थ्य सेवा बदहाल हुई है। सीएजी के रिपोर्ट में प्रमाणित हुआ है कि आयुष्मान योजना के नाम पर हजारों करोड़ के घपले, घोटाले किये गये। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड