ओमिक्रॉन के बीच चुनाव कराने का सुझाव: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव बोले- चुनाव आयोग तय समय से पहले कराए चुनाव, नहीं तो होगा नुकसान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2021। अगले कुछ महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों होने हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल है, लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप को लेकर चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दल चिंतित है। चुनाव आयोग की एक टीम हालात को जायजा लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। साथ ही टीम अन्य राज्यों का भी दौरा कर वहां की हकीकत जानने की कोशिश करेगी। वहीं, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने चुनाव आयोग को तय समय से पहले चुनाव कराने का सुझाव दिया है। बता दें कि अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं । मीडिया से बात करते हुए, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, “गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को स्थगित करना सही निर्णय नहीं होगा।” उन्होंने कहा, “भारत के चुनाव आयोग को निर्धारित समय से पहले चुनाव कराना चाहिए, क्योंकि कोविड -19 महामारी की संभावित तीसरी लहर के बीच में अगर चुनाव कराए जाते हैं तो समस्याएं और बढ़ जाएंगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव स्थगित करने की मांग की

टी एस सिंहदेव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर भी आश्चर्य जताया। उन्होंने बताया कि चुनाव को 1-2 महीने के लिए स्थगित कर दिया जाता हैकि समस्याएं बढ़ने के बजाए और तेजी से बढ़ेंगी। बता दें कि 24 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग ने अभी 1 से दो महीने तक चुनाव स्थगित करने का सुझाव दिया था। साथ ही राजनीतिक दलों की रैलियों और जनसभाओं पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी। 

Leave a Reply

Next Post

नितिन गडकरी ने वाहन निर्माताओं को दी सलाह, कंपनियां छह महीने में दोहरे ईंधन वाली गाड़ियों का विनिर्माण शुरू करें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 28 दिल्ली 2021। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने वाहन कंपनियों को भारत चरण-छह (बीएस-छह) उत्सर्जन मानकों वाले दोहरे ईंधन (फ्लेक्स फ्यूल) से चलने वाली गाड़ियों तथा ‘फ्लेक्स’ ईंधन से युक्त मजबूत हाइब्रिड वाहनों का […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान