मंदिर दर्शन के लिए गया था परिवार, अचानक नाले में आया उफान; सभी चार बच्चों के शव बरामद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 26 अगस्त 2025। जिले की सीमा पर भनवारटक रेलवे स्टेशन के पास स्थित मरही माता मंदिर में बलौदाबाजार जिले से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। घटना में पिता-पुत्री सहित चार लोग बरसाती नाले में बह गए। तीनों के शव बीते दिन ग्रामीणों की मदद से बरामद किए गए। जबकि एक शव को आज एसडीआरएफ भरनी परसदा की टीम ने घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर से बरामद किया है। फिलहाल, मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। रअसल, बलौदा बाजार जिले के बिटकुली गांव के रहने वाले धुव्र परिवार के 40 से 45 लोग कल सुबह पूर्णिमा ट्रैवल्स की 42 सीटर बस से भनवारटक स्थित मरही माता मंदिर पहुंचे थे और पूजा पाठ के बाद वहीं खाना खाकर वापस जाने के लिए पैदल निकल गए। जहां पर मुख्यमार्ग पर उनकी बस खड़ी थी। इस दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश जारी हो गई और जैसे ही सभी लोग गदैहा नाला पार करने की कोशिश की तो सभी लोग बरसाती नाले के बहाव में बहने लगे। जिसके बाद वहां पर बारिश के कारण कुछ समझ रुक पाते तब तक लोग तेज बहाव वाले नाले में बहने लगे। 

1. मितान ध्रुव पिता राजा ध्रुव 9 साल निवासी भाटापारा
2. बिंदेश्वरी पिता सुरेश ध्रुव 13 साल निवासी ग्राम विटकुली बलौदा बाजार
3. मुस्कान 13 साल,
4. बलराम ध्रुव 35 साल का पता नहीं चला। 

दो घण्टे तक ग्रामीणों ने नाले बह कर आगे निकल गए। तीन शव को कुछ दूर से बरामद कर लि।या जिसमें मितान ध्रुव 9 साल, बिंदेश्वरी ध्रुव 13 सालऔर मुश्कान ध्रुव 13 साल पर मुश्कान के साथ पानी के तेज बहाव में बहे उसके पिता बलराम ध्रुव का कल पता नहीं चला। जिसके बाद SDRF भरनी परसदा की टीम मौके पर पहुंची। कल रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। आज सुबह लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार एसडीआरएफ की टीम ने दो किलोमीटर दूर से बलराम ध्रुव 35 साल का बरामद कर लिया है। तो स्थानीय पुलिस मामले में पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा सदन, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 26 अगस्त 2025। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए। सत्तापक्ष के विधायकों ने एसआईआर के मुद्दे पर केंद्र की […]

You May Like