परेशान युवक ने खुद का काटा गला

admin
शेयर करे

बचाने आई पत्नी पर ब्लेड से हमला

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जगदलपुर, 23 जुलाई 2026। दरभा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम कमानार में एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने बुधवार को ब्लेड से अपना गला काट लिया। जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई, तो युवक ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कमानार निवासी 35 वर्षीय विषम नाग खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का काम भी करता है। विगत एक माह से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। इस मानसिक परेशानी के चलते वह काफी परेशान चल रहा था।

बीती शाम विषम ने घर में रखे ब्लेड से अपने गले को काटने का प्रयास किया। उसी समय उसकी पत्नी फगनी ने यह देख लिया। फगनी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। पति विषम ने अपनी मानसिक स्थिति के कारण पत्नी पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। उसने पत्नी फगनी के गले में ब्लेड से वार किया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती किया
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों के गले में टांके लगाए। डॉक्टरों के प्रयासों से उन्हें नया जीवन मिला है। फिलहाल, अस्पताल में दोनों पति-पत्नी की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस

शेयर करेदेर रात टेंट उखाड़ा, धरनास्थल पर जवान तैनात; 22 दिन से आंदोलन कर रहे थे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग-भिलाई, 23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे बस्तर और आदिवासी क्षेत्रों में पदस्थ अतिथि शिक्षकों के धरने पर देर रात पुलिस ने कार्रवाई […]

You May Like

19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई....|....पहाड़ों की बर्फबारी का एमपी में असर....|....मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग....|....सीएम योगी के बड़े एलान: अग्निवीरों को 20% आरक्षण....|....कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह....|....डायबिटीज से भी ज्यादा खतरनाक है 'साइलेंट डायबिटीज'....|....पश्चिम एशिया में फिर भड़की जंग....|....2,000 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल; एयर ट्रैफिक संकट गहराया