छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, दक्षिण भागों के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 मई 2025। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बादल चुका है। बारिश और गरम चमक की गतिविधि कम हो गई है। हालांकि मौसम बदलने के बाद कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। कई जगहों पर बिजली गिर रही है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दक्षिण भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन और आंधी चलने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक दक्षिणी भागों में मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश में 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए भी स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अगले चार-पांच दिन के दौरान दक्षिण अरब सागर मालदीप, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी की कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा। 

आज मंगलवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगह पर मेघ गर्जन के साथ 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना। बीते दिनों प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश की एक दो जगह पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Next Post

CBSE बोर्ड का रिजल्ट जारी, सीएम हेमंत ने दी सफल छात्रों को बधाई, असफल विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 14 मई 2025। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. झारखंड में इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 92.16% और 12वीं में 88.16% विद्यार्थी शामिल हुए हैं। झारखंड […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण