उड़ता तीर: ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 09 सितंबर 2026। बुधवार को आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘उड़ता तीर’ का पोस्टर रिलीज हुआ। यह कॉमेडी में लिपटी हुई स्पाई फिल्म नजर आ रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जानिए इसके पोस्टर में क्या है खास ?

मेकर्स ने पोस्टर में क्या दिखाया?

फिल्म ‘उड़ता तीर’ का पोस्टर जारी हो चुका है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। पोस्टर में आयुष्मान खुराना दो मील के पत्थरों से लटकते नजर आ रहे हैं। एक पर भारत और दूसरे पर पाकिस्तान लिखा है। वहीं उनके हाथ में एक फाइल है जिसमें टॉप सीक्रेट लिखा हुआ है। इसके साथ ही इस पोस्टर पर लिखा है ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’

कौन हैं निर्माता – निर्देशक? 

फिल्म ‘उड़ता तीर’ को करण जौहर की धर्मा प्रोड्क्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या प्रोडक्शंस मिलकर बना रहे हैं। इससे पहले दोनों प्रोडक्शंस साथ में ‘किल’, ‘ग्यारह-ग्यारह’, ‘द लंच बॉक्स’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और अचिन जैन इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशक ने किया है। इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म? 
‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। पहले यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी। मगर फिर इसे अक्टूबर में रिलीज करने की घोषणा की गई। बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म के कुछ दिन पहले ही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है। इसे एक तरह क्लैश माना जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए

शेयर करेजवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वाशिंगटन, 09 सितंबर 2026। अमेरिका और ईरान के बीच छह महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। मंगलवार को तनाव फिर बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को तबाह कर दिया। अमेरिकी सेंट्रल […]

You May Like

एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात....|....अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए....|....उड़ता तीर: ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’....|....यूसीसी का सर्वे, सुझाव मात्र दिखावा है, असली ड्राफ्ट तो नागपुर, दिल्ली से तय है - दीपक बैज....|....बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की