भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट, नेताओं के बयान बता रहे न्याय यात्रा की चोट गहरी लगी है – कांग्रेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

न्याय यात्रा को मिले जनसमर्थन से भाजपा बौखला गयी है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 अक्टूबर 2024। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की सफलता को मिले जनसमर्थन से भाजपा बौखला गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेताओं के बयान भाजपा के सोशल मीडिया के द्वारा जारी किये जा रहे अनर्गल बयानों वाले पोस्ट यह बताने के लिये पर्याप्त है कि कांग्रेस की न्याय यात्रा के मुद्दे सही निशाने पर लगे है। सत्तारूढ़ दल अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। भाजपा के पोस्ट और बयानों में उन मुद्दों का जिक्र तक नहीं, कांग्रेस ने जिन मुद्दों को लेकर यह न्याय यात्रा निकाली। भाजपा के पास उसका कोई जवाब नहीं है। भाजपा के नेता बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था पर, रोज हो रही हत्याओं, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, सामूहिक बलात्कार की घटनाओं पर एक शब्द भी बोलने का साहस नहीं दिखा रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ था। राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, प्रदेश में रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में थी कांग्रेस की न्याय यात्रा। गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुये तोड़-फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध तथा कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली थी। कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 लोगों की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली थी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा 10 महीने की सरकार के बाद भी यह समझ नहीं पा रही है वह अब सरकार में आ गयी है, आरोप लगाने के बजाय उसे जनता को जवाब देना चाहिये कि प्रदेश की कानून व्यवस्था उससे क्यों नहीं संभल रही है? अपराधी बेलगाम क्यों हो गये है? अपराधियों को भाजपाई सत्ताधीश संरक्षण क्यों देते है? भाजपा बताये 10 महीने में ही जनकल्याणकारी योजनाएं क्यों बंद कर दी गयी है? किसानों, मजदूरों, महिलाओं पर अत्याचार क्यों बढ़ गया है? भाजपा को इसका जवाब देना चाहिये।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड सरकार की पहल से लग रही बाल-विवाह पर लगाम, लड़कियों को किया जा रहा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 04 अक्टूबर 2024। समाज के कमजोर वर्गों से आने वाली लड़कियां शैक्षिक सपनों को पूरा करने के लिए झारखंड सरकार की वित्तीय सहायता योजना से सहायता प्राप्त कर रही है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड सरकार द्वारा […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत