बैड बॉय अंदाज में विक्की कौशल, ‘लव एंड वॉर’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 26 सितंबर 2026। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लगातार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पोस्टर में विक्की का रफ, इंटेंस और रेट्रो अंदाज दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है।

पोस्टर सामने आते ही फैंस ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करनी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, “सबसे आखिर के लिए सबसे बेहतरीन रखा था।” वहीं एक अन्य फैन ने विक्की की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वह “पूरे फ्रेम पर छा जाते हैं।” एक पोस्ट में उनके नए अवतार को “विक्की का बैड बॉय दौर” बताया गया।

पोस्टर के रेट्रो ट्रीटमेंट और उसमें नजर आ रही कच्ची ऊर्जा ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। रणबीर, आलिया और विक्की के तीनों फर्स्ट लुक फिल्म की अलग-अलग दुनिया और किरदारों की झलक देते हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हिंदी, तमिल व तेलुगु भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी।

Leave a Reply

Next Post

एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड: महिला कबड्डी में लगातार 5वीं बार मेडल

शेयर करेपहली बार 2 भारतीय स्क्वॉश सिंगल्स के फाइनल में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नागोया (जापान), 26 सितंबर 2026। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। भारतीय टीम ने महिला कबड्‌डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया। उसने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। स्क्वॉश […]

You May Like

बार-बार सिर चकराना हो सकता है दिल व दिमाग की बीमारियों का संकेत....|....अनुज श्रीवत्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर....|....'रामायण' की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका....|....मिलावट पर शिकंजा, FSSAI ने 81.80 करोड़ के उत्पाद जब्त किए....|....10 में से 6 महिलाओं के नाम फ्लैट, जमीन की रजिस्ट्री....|....बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और आईईडी से हमले....|....आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामला: संदीप घोष फिर से ईडी के समन पर नहीं हुए पेश....|....सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां....|....पुलिस की गश्त देख तालाब में कूदे 3 नाबालिगों की मौत....|....जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त