झारखंड सरकार की पहल से लग रही बाल-विवाह पर लगाम, लड़कियों को किया जा रहा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 04 अक्टूबर 2024। समाज के कमजोर वर्गों से आने वाली लड़कियां शैक्षिक सपनों को पूरा करने के लिए झारखंड सरकार की वित्तीय सहायता योजना से सहायता प्राप्त कर रही है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (एसपीकेएसवाई) बाल विवाह को रोकने में सफल रही है। इस योजना से स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की संख्या कम हुई और लड़कियां अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है। एसपीकेएसवाई योजना पर बात करते हुए एक छात्र के पिता लक्ष्मण हजाम ने कहा, “इस योजना ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि अब वित्तीय बाधाएं उनकी बेटी के डॉक्टर बनने के सपने को नहीं रोक सकती। अब वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती है।” बता दें कि हजाम की बेटी कक्षा दसवीं की छात्रा हैं। एसपीकेएसवाई योजना लड़कियों की शिक्षा को सुविधाजनक बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छह किश्तों में 40,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करती है। कक्षा 8-12वीं की छात्राओं को पांच किश्तों में 20,000 रुपये मिलता है। सरकारी डाटा के अनुसार, 2023-24 लगभग 7.15 लाख लड़कियों को इस योजना के लिए नामांकित किया गया था, जिसका लाभ नौ लाख लड़कियों को मिला। 

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ आउटरीच कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “परिवारवालों को बेटियों की शिक्षा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एसपीकेएसवाई योजना इसका ध्यान रखेगा। पहले इसका लाभ केवल दो बेटियों को मिलता था, लेकिन अब हमने परिवार की सभी बेटियों की सहायता करने का फैसला किया है।”

रांची के कांके ब्लॉक की धानेश्वरी देवी ने कहा, “वित्तीय सहायता से उनकी बेटी की शिक्षा में काफी मदद मिलती है।” कक्षा 11वीं की छात्रा ने बताया कि इस योजना ने उसे जीवन में एक नया मौका दिया है। छात्रा ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन वह आगे पढ़ना चाहती थी। इस योजना ने उसे आगे पढ़ने का मौका दिया।

Leave a Reply

Next Post

डिप्टी सीएम अरुण साव ने लॉन्च किया ‘स्वच्छता परमो धर्मः थीम सॉन्ग, प्रदेश की जनता को दिया संदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/बिलासपुर 04 अक्टूबर 2024। बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग का वीडियो लॉन्च कर दिया है। दरअसल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को बिलासपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में ‘स्वच्छता परमो धर्मः’ थीम सॉन्ग […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप