चहल की संभावित भारतीय प्लेइंग-11 चौंकाने वाली! ईशान को ही किया बाहर; अपने दोस्त को भी नहीं चुना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 फरवरी 2026। टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी से होने जा रहा है। भारत सात को अपने पहले मुकाबले में अमेरिका से भिड़ेगा। इस पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी संभावित प्लेइंग-11 चुनकर क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ होने वाले इस मैच के लिए चहल ने ईशान किशन और कुलदीप यादव जैसे बड़े नामों को बाहर रखा है। खास बात तो यह है कि कुलदीप मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और चहल के खास दोस्त भी हैं। चहल ने कुलदीप पर वरुण चक्रवर्ती को तरजीह दी है।

ईशान को बाहर रखना सरप्राइज
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में रहे ईशान किशन को प्लेइंग-11 में जगह न मिलना सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। चहल ने ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पर भरोसा जताया है। संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन साधारण रहा है, इसके बावजूद चहल ने उन पर भरोसा दिखाया। चहल ने इस चयन को लेकर कहा, ‘टी20 में मुझे ऐसे खिलाड़ी चाहिए जो दबाव में भी गेम को कंट्रोल कर सकें।’

मिडिल ऑर्डर में संतुलन पर जोर
चहल की टीम में नंबर तीन पर चोट से वापसी कर रहे तिलक वर्मा को जगह मिली है। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। मिडिल ऑर्डर और फिनिशर की भूमिका हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह निभाएंगे। यह संयोजन टीम को गहराई और पावर दोनों देता है। उन्होंने ईशान पर रिंकू को तरजीह दी, जबकि ईशान ने मध्यक्रम में शानदार फॉर्म दिखाया है।

गेंदबाजी में आक्रामक रणनीति
गेंदबाजी विभाग में चहल ने दो स्पिनर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को चुना है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगी। इसी संतुलन के चलते कुलदीप यादव को बाहर रखा गया है, जिन्होंने 2025 एशिया कप फाइनल के बाद सीमित टी20 मैच खेले हैं।

ग्रुप ए में भारत की चुनौती
डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ रखा गया है। टीम इंडिया का लक्ष्य इतिहास रचना है। भारत की नजर घरेलू धरती पर खिताब बचाने वाली पहली टीम बनना और तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना है।

Leave a Reply

Next Post

जगदलपुर में पति ने आपसी विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, फिर फांसी लगा की खुदकुशी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 04 फरवरी 2026। जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम मौके पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप