आईपीएल 2023: मैथ्यू हेडेन ने शुभमन गिल को लेकर की यह बड़ी भविष्यवाणी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023। ऑस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन ने भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है. इस लेफ्टी बल्लेबाज ने कहा कि बड़े स्कोर बनाने की काबिलियत के कारण शुभमन गिल का अगले एक दशक में विश्व क्रिकेट में दबदबा रहेगा. तेईस वर्षीय गिल अभी तक टेस्ट मैचों में दो, वनडे में चार और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक शतक लगा चुके हैं. उनकी 49 गेंदों पर खेली गई 67 रन की शानदार पारी से गुजरात टाइटंस ने वीरवार को इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया. हेडेन उन कई लोगों में शामिल हैं जो गिल के खेल पर नियंत्रण बनाए रखने के कौशल से प्रभावित हैं.

हेडेन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के सामने लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो जिम्मेदारी संभालकर आखिर तक टिका रहे और शुभमन गिल ने यह भूमिका अच्छी तरह से निभाई.’ उन्होंने कहा,‘उसके कुछ शॉट ने आंखों को सुकून पहुंचाया. वह इतना अच्छा खिलाड़ी है के अगले एक दशक में विश्व क्रिकेट में उसका दबदबा रहने वाला है.’

टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत
शुभमन गिल जारी आईपीएल की शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस के लिए इन-फॉर्म बल्लेबाज साबित हुए हैं, जो कि टीम की अभियान में खासा मदद करने जा रहा है. गिल ने खेले  चार मैचों की इतनी ही पारियों में 47.75 के औसत से 2 अर्द्धशतकों से 183 रन बनाए हैं. उनका औसत 45.75 और स्ट्रा.रेट 141.86 का रहा है.

Leave a Reply

Next Post

बिजली के दामों में कटौती भूपेश सरकार का जनकल्याणकारी फैसला

शेयर करेपूर्व रमन सरकार में बिजली के दाम बढ़ते थे कभी कम नहीं होते थे भूपेश सरकार में बिजली के दाम घट भी रहे हैं और बिजली बिल हाफ योजना का लाभ भी मिलेगा भाजपा शासित राज्यो में बिजली की महंगाई से जनता त्रस्त, छत्तीसगढ़ में सबसे सस्ती बिजली छत्तीसगढ़ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप