फडणवीस ने केजरीवाल को बताया भ्रष्टाचार का प्रतीक; बोले- दिल्ली वाले झूठ की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 फरवरी 2025। राष्ट्रीय राजधानी में 26 साल बाद भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी (आप) का चौथी बार सरकार बनाने का सपना चकनाचूर हुआ है। कुछ बेहतर की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस की फिर दुर्गति हुई है और पार्टी का लगातार तीसरे चुनाव में खाता तक नहीं खुल पाया है। आप की हार और भाजपा की जीत पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर शनिवार को खुशी व्यक्त की। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने दिखा दिया कि वे अब ‘झूठ की राजनीति’ बर्दाश्त नहीं करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने आगे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार का प्रतीक भी करार दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने  कहा कि मुझे खुशी है कि 27 साल के अंतराल के बाद, भाजपा दिल्ली में फिर से चुनी गई है। दिल्ली के लोगों ने साबित कर दिया कि वे झूठ की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर विश्वास रखते हुए भाजपा को वोट दिया। यहां तक कि दिल्ली में रहने वाले मराठी लोगों ने भी मोदीजी को वोट दिया।”

आगे बोलते हुए फडणवीस ने यह विश्वास भी जताया कि ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’ का नारा भविष्य में पूरे देश में काम करेगा। यह पहले ही महाराष्ट्र, हरियाणा और अब दिल्ली में देखा जा चुका है और यह काम करना जारी रखेगा।

 चेहरे से धूल पोंछने के बजाय आईना साफ कर रहे हैं राहुल गांधी : फडणवीस
 इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को राज्य विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अपने चेहरे से धूल पोंछने के बजाय दर्पण साफ कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया था कि लोकसभा और राज्य चुनावों के बीच पांच महीनों में महाराष्ट्र में 39 लाख नए मतदाता जुड़े।  

फडणवीस ने कहा, हर लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कई लोगों को अपना नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। जब हमने इस मुद्दे पर कार्रवाई की, तो चुनाव आयोग ने एक अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नए मतदाताओं को शामिल किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने चेहरे की धूल पोंछने की बजाय आइना साफ कर रहे हैं। फडणवीस ने आगे कांग्रेस नेता पर शहरी नक्सलवाद को मजबूत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी हमारी व्यवस्था, संस्थानों पर अविश्वास व्यक्त करते हैं। वे हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी शहरी नक्सलवाद को मजबूत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

200 रुपये के लिए हत्या...पड़ोसियों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मथुरा 09 फरवरी 2025। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की 200 रुपये के लिए पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का शव पेड़ पर लड़का मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या करने […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म