सोशल मीडिया के प्यार का खौफनाक अंत: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर लिव-इन में रहे; अब बंगलूरू में मर्डर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बंगलूरू 17 जून 2026। बंगलूरू पुलिस ने एक 27 साल के युवक को गिरफ्तार किया है, उस पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसमें गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिेए हुई थी। कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की निवासी 20 साल की अनुषा की इंस्टाग्राम पर सकलेशपुर के ही रहने वाले 27 साल के शरत से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे ये जान-पहचान प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने बंगलूरू के मल्लेश्वरम इलाके में एक मकान किराए पर लिया और लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। शरद पानी के टैंकर का ड्राइवर था। 

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शनिवार की रात किसी बात पर बहस हुई। बहस झगड़े में बदल गई और गुस्से में आकर शरत ने अनुषा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मकान का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपने एक वकील मित्र को फोन करके घटना की जानकार दी। जिसके बाद वकील ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की की लाश बरामद की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक हत्या के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल पाया है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

हाल ही में भी बंगलूरू में एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की कर दी थी हत्या
बंगलूरू में हाल ही में सिक्किम की रहने वाली एक महिला की भी उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी। महिला की पहचान 22 साल की अति हंगमा सुब्बा के रूप में हुई थी। वह अपने प्रेमी दार्जिलिंग के रहने वाले  पूर्बा लेपचा के साथ लिव इन में रह रही थी। दोनों करीब एक माह पहले ही बंगलूरू में रहने आए थे और डोड्डाकन्नाहल्ली इलाके में एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई और इसी दौरान युवक ने महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक को शक था कि लड़की के किसी और व्यक्ति से संबंध हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

Leave a Reply

Next Post

'तुम्हारी और पिता की हत्या का इंतजाम हो चुका है, बचा...', पूर्व सांसद बृजभूषण और उनके विधायक बेटे को धमकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गोंडा 17 जून 2026। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग