एसईसीएल ने शुरू किया ‘स्वच्छोत्सव 2025’, ई-वेस्ट प्रबंधन और शून्य अपशिष्ट उत्सव पर विशेष जोर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 सितंबर 2025। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने इस वर्ष “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” की शुरुआत ‘स्वच्छोत्सव: स्वच्छ और हरित उत्सव, शून्य-अपशिष्ट’ थीम के साथ की है। इस बार अभियान का मुख्य फोकस कचरा प्रबंधन और ई-वेस्ट के संग्रह एवं रीसाइक्लिंग पर रखा गया है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक स्पेशल कैंपेन 5.0 की तैयारी चरण के रूप में चलेगा। अभियान का शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय और सभी परिचालन क्षेत्रों में स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। बिलासपुर मुख्यालय में स्वच्छता संदेश देने और कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।

इस वर्ष एसईसीएल ने विशेष रूप से ई-वेस्ट प्रबंधन को केंद्र में रखा है और इसके लिए संग्रह एवं रीसाइक्लिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कपड़े के बैनर प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे, स्वच्छता प्रतियोगिताएँ होंगी, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत वृक्षारोपण होगा तथा सफाई मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा।

स्पेशल कैंपेन 5.0 का क्रियान्वयन चरण 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य स्वच्छता प्रथाओं को संस्थागत रूप देना, सतत विकास को मजबूत करना और सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्यों को कम करना है। पिछले वर्ष स्पेशल कैंपेन 4.0 के दौरान एसईसीएल ने लक्ष्यों से अधिक उपलब्धियां हासिल कर कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। साफ-सफाई, कबाड़ निपटान और स्थान प्रबंधन में रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ कंपनी ने मीडिया कवरेज में भी सबसे आगे रहकर अधिकतम सोशल मीडिया सहभागिता हासिल की थी।

स्वच्छोत्सव 2025 के माध्यम से एसईसीएल अब राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन को गति देने के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है।

Leave a Reply

Next Post

'राजुरा में फर्जी मतदाता पंजीकरण पर लगाई रोक, राहुल गांधी के दावे पर चुनाव आयोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 सितंबर 2025। चुनाव आयोग ने कहा है कि महाराष्ट्र के राजुरा प्रशासन की ओर से स्वप्रेरणा से समय पर की गई कार्रवाई से राजुरा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदाता पंजीकरण पर रोक लग सकी। 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले संशोधन प्रक्रिया के […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस