डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने पांच लोगों को रौंदा, सभी की मौके पर मौत; काल बना इंतजार का पल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

डिंडौरी 12 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां गाड़ा सरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव के पास एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर बैठ गए थे
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रात करीब 12:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार परसवाह गांव के निवासी एक पिकअप (MP 65 ZD 1118) से सिलयारी गांव में एक ‘चौक कार्यक्रम’ से लौट रहे थे। किकरा तालाब के पास पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहा था, जबकि पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर पास में ही बैठ गए थे। इसी दौरान अमरकंटक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल (MP 19 ZO 9351) ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोग हवा में 10 फीट उछलकर दूर जा गिरे।

लोगों को कुचलने के बाद भी नहीं कम हुई रफ्तार
लोगों को कुचलने के बाद भी कैप्सूल की रफ्तार कम नहीं हुई। उसने सड़क किनारे बनी एक छोटी मढ़िया, बिजली के पोल और यात्री प्रतीक्षालय को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन करीब 300 मीटर दूर जाकर रुका।

पांच मृतकों के ये हैं नाम
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
राजकरण (35), निवासी परसवाह
बिहारी (50), निवासी करबे मट्ठा
बिहारी का बेटा (32)
पवन मरावी (35), निवासी परसवाह
बिसाहू धुर्वे (58), निवासी उफरी

वहीं, हादसे में उदय प्रताप (20) नामक युवक को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज गाड़ा सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

प्रशासनिक सहायता की घोषणा की गई
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अंजू भदौरिया और एसपी वाहिनी सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। संबल योजना के तहत मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 50 हजार रुपये की तत्काल मदद की गई।  प्रशासन द्वारा ही मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पुलिस ने कैप्सूल वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और क्षेत्र में इस खबर ने लोगों को अंदर तक झकझोरकर रख दिया है। मृतकों के गांव में मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से, घर-घर जाकर जुटाई जाएगी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 अप्रैल 2026। देशव्यापी जनगणना 2027 की प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ में पहले चरण की शुरुआत अगले महीने से होने जा रही है। इस चरण में ‘मकान सूचीकरण एवं हाउसिंग सेंसस’ का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक पूरे राज्य में संचालित किया […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी