कांग्रेस का बड़ा वादा… दिल्ली में युवाओं को देंगे साढ़े 8 हजार महीना, तीसरी गारंटी की जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 जनवरी 2025। कांग्रेस ने आज ‘युवा उड़ान योजना’ नाम से अपनी तीसरी गारंटी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा युवाओं के लिए है। कांग्रेस ने दिल्ली के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक 8500 रुपये प्रतिमाह की देने की बात कही है। इस योजना के तहत युवाओं को हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे और एक साल की अप्रेंटिसशिप प्रदान की जाएगी। इस योजना की घोषणा करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘आज महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है जो युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। दिल्ली में युवाओं के भविष्य पर राज्य और केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। दिल्ली में इतिहास गवाह है कि यहां जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है तब-तब यहां के विकास को पूरे देश में लोग अग्रिम मानते आए हैं। दिल्ली में जिस जिम्मेदारी से हम वादा करेंगे उसी जिम्मेदारी के साथ उसे पूरा भी करेंगे और जनता इस बात को जानती है। मुझे पूरा विश्वास है कि 5 फरवरी को जब दिल्ली के लोग मतदान करेंगे तो इतिहास को याद करेंगे कि किसने क्या कहा और क्या किया।’

सचिने पायलट ने कहा कि रोजगार का निर्माण करना किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन केंद्र और राज्य की दोनों सरकारों ने बेरोजगारों को नजरअंदाज किया। पढ़े-लिखे बच्चों को रोजगार देना चाहिए था, लेकिन मौका मिलने के बाद भी दोनों सरकारें काम नहीं कर पाईं। कांग्रेस ने हमेशा जनता के लिए काम किया। आईटी के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने बेहतरीन काम किया, जिसमें मैं खुद मंत्री था। आज दिल्ली में राजनीति सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की रह गई है, लेकिन अब लोग बेहतर विकल्प चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस पार्टी को चुनेगी और सरकार बनाएगी। 

सचिन पायलट ने कहा, ‘हमने निर्णय लिया है कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने के बाद शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप और 8,500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। हमारी कोशिश रहेगी कि इस एक साल में युवा अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाकर उसी क्षेत्र में आगे बढ़ें, जिसकी उन्होंने ट्रेनिंग की है। इससे पहले कांग्रेस ने प्यारी दीदी और जीवन रक्षा योजना का एलान किया था। कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये हर माह देने का वादा किया है। जीवन रक्षा योजना के तहत दिल्ली के सभी नागरिकों को 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा यानी 25 लाख रुपए तक का फ्री इलाज देने का वादा किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

महा कुंभ मेले में लाइव शिव तांडव स्तोत्रम प्रस्तुत करेंगी अदा शर्मा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 13 जनवरी 2025। इस साल महाकुंभ मेला अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर सहित बॉलीवुड हस्तियों और शंकर महादेवन, कैलाश खेर, हरिहरन, मोहित चौहान और कई अन्य शीर्ष हस्तियों के साथ शुरू होगा। आखिरी अपडेट यह है कि अभिनेत्री अदा शर्मा भी इस सूची […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान