टी20 रैंकिंग में भारतीय महिला टीम ने बरकरार रखा चौथा स्थान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2022। भारतीय महिला टीम शनिवार को जारी वार्षिक अपडेट के बाद आईसीसी की महिलाओं की वनडे और टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बनी हुई है। भारत ने वनडे रैंकिंग में एक अंक हासिल किया और उसके अब कुल 104 अंक हो गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी20 में चार अंक का फायदा हुआ और उसके अब कुल 266 अंक हैं। सालाना अपडेट के बाद 2018-19 के परिणामों को हटा दिया गया है जबकि 2019-20 और 2020-21 के परिणामों का महत्व 50 प्रतिशत कर दिया गया है। 

इसी तरह से 2021-22 के मैचों को आकलन करते समय शत प्रतिशत महत्व दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड अंतर के साथ वनडे में शीर्ष पर बना हुआ है जबकि टी20 टीम रैंकिंग में भी उसने अपनी बढ़त बढाई है। राष्ट्रमंडल खेल और विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त 48 से 51 रेटिंग अंक कर दी है, जो कि खेल के किसी भी प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय पुरुष या महिला टीम की सबसे बड़ी बढ़त है।

टी20 रैंकिंग में उसने दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड पर अपनी बढ़त 14 से 18 रेटिंग अंक कर दी है। वनडे रैकिंग में टीमों की स्थिति में हालांकि कोई बदलाव नहीं आया है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन रेटिंग अंक के फायदे के साथ अपने कुल रेटिंग अंकों की संख्या 170 पर पहुंचा दी है। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका (119), इंग्लैंड (116), भारत (104) और न्यूजीलैंड (101) का नंबर आता है। टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के 299 रेटिंग अंक हैं। उसके बाद इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का नंबर आता है। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5जी सर्विस, आज से मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

शेयर करेप्रथम चरण में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, चंडीगढ़, बेंगलुरु, गुरुग्राम, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, गांधीनगर, अहमदाबाद और जामनगर शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2022। भारतीय इंटरनेट यूजर्स के लिए 5जी का इंतजार खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5जी इंटरनेट सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब