आरोग्य मंथन कार्यक्रम में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- योग को धर्म से जोड़ना ठीक नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 29 मई 2022। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को आरोग्य मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति ने कहा कि योग को किसी धर्म से जोड़ना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि योग को लेकर कुछ लोग भ्रांतियां फैलाते हैं, जबकि निरोग रहने के लिए कोई भेदभाव या भ्रांतियां आड़े नहीं आना चाहिए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुशाभाऊ ठाकरे केंद्र में आयोजित एक देश एक स्वास्थ्य सेवा पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यों में आरोग्य भारती सक्रिय है। पूरे देश की एक स्वास्थ्य सेवा के लिए वर्तमान सेवाओं को समझना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया में भारत जितना सस्ता इलाज कहीं नहीं है। दिल्ली और आसपास के अस्पतालों में पड़ोसी देशों के मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। उन्होंने आरोग्य भारती के आयुर्वेद के माध्यम से जनसेवा के प्रयासों की प्रशंसा की। 

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि आज पिज्जा और कोल्डड्रिंक का जमाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सात्विक भोजन जरूरी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शक्तिशाली होने से कुछ नहीं होगा। शरीर की मानसिक, बौद्धिक मजबूती भी जरूरी है। सीएम ने कहा कि आप जैसा खाते हैं, वैसा बनते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, एलोपैथी सभी पद्धतियों का अपनी अपनी जगह महत्व है। बता दें राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौर पर शुक्रवार शाम को भोपाल पहुंचे। यहां शनिवार सुबह आरोग्य मंथन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को मोती लाल नेहरू स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए स्वास्थ्य संस्था भवनों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति राजभवन में ठहरे हुए हैं। वे रविवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल की तारा एयरलाइन का विमान हुआ लापता, 4 भारतीयों सहित 22 लोग सवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर काठमांडू 29 मई 2022। भारत के पड़ोसी देश नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार यह विमान 9.55 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप