नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर: महिला की मौत

admin
शेयर करे

ड्राइवर केबिन में फंसा; भिंड में ओवरटेक करते वक्त हादसा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिंंड, 07 अगस्त 2026। नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रॉला को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वो सामने से आ रही बस से जा टकराया। एक्सीडेंट से बचने के लिए ड्राइवर ने समय रहते ट्रॉला सड़क से नीचे उतार दिया। हालांकि, इसमें ट्रॉला पलट गया।

हादसा नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहे पर बंजारे का पुरा के पास शुक्रवार सुबह हुआ। बस नेपाल के पलिया प्रांत से बेंगलुरु आ रही थी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस

प्रत्यक्षदर्शी रिटायर्ड फौजी नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि वे बस से कुछ मीटर पीछे बाइक पर थे। एक्सीडेंट के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। भदौरिया ने कहा- यदि ड्राइवर ट्रॉला को खाई में नहीं पलटता तो हादसा और भीषण हो सकता था।

Leave a Reply

Next Post

आगरा में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ

शेयर करेसंभल में 100 बीघा फसल जलमग्न, नोएडा में अंडरपास में एंबुलेंस फंसी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वाराणसी/ प्रयागराज/ कानपुर/ मेरठ, 07 अगस्त 2026। यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, नोएडा, जालौन, मिर्जापुर और संभल में बारिश हुई। संभल में नहर कट गई। पानी के तेज बहाव […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप