लौटते घुसपैठियों का खुलासा: कोलकाता में अब भी लाखों बांग्लादेशी, भारत-बंगाल सीमा पर तमाम परिवार इंतजार में

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 07 दिसंबर 2025। पश्चिम बंगाल सहित देश के 12 राज्यों में एसआईआर का काम जारी है और बढ़ाई गई समय सीमा भी जल्द खत्म होने वाली है। एसआईआर अभियान शुरू होने के बाद देशभर के कई इलाकों में लंबे समय से रह रहे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों में खौफ बढ़ा है। छिपकर बांग्लादेश लौटने के लिए बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले  के हकीमपुर सीमा पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक करीब 15,000 लोग वापस भेजे जा चुके हैं। 

दलाल को पैसे देकर आया था गाजी
हकीमपुर में बांग्लादेश जाने वालों की भीड़ में से एक युवक बोला…क्या पूछना है, पूछिए न। मामून गाजी की गोद में एक छोटी बच्ची है। साथ में पत्नी बैठी है, लेकिन चेहरा ढक कर…। उसने बताया कि वह जब काफी छोटा था, तब भारत आया था। उस समय का बहुत कुछ याद नहीं है। जिनके साथ आया था, उनका नाम भी आज मुझे याद नहीं है। बस इतना याद है कि रात के समय हमने भारतीय सीमा में प्रवेश किया था। काफी अंधकार था उस दिन।

65 वर्ष के निसार को अब हुआ अपनी गलती का अहसास
लौटने वाले घुसपैठियों की ही भीड़ में एक बुजुर्ग दंपती निसार मोल्ला (65 वर्ष) और उनकी पत्नी भी हैं। मोल्ला ने बताया कि वे बांग्लादेश के कातकिला जिले के श्यामनगर के रहने वाले हैं। करीब 40 साल पहले शादी के बाद पत्नी के साथ बिना कागजात के भारत घुस आए थे। फिर कोलकाता पहुंच कर एक घर लेकर कुड़ा बिनने का काम शुरू किया। आराम से जीवन चल रहा था। किसी ने कभी नहीं रोका। फिर धीरे से कहते हैं, इधर बहुत बांग्लादेशी रहता है। कोई चिंता ही नहीं। फिर कुछ सोच कर कहते हैं, लेकिन अब 65 साल की उम्र में लगा कि हमने गलती की।

बांग्लादेश से ऐसे होती है घुसपैठ
भारत का पश्चिम बंगाल बांग्लादेश के साथ 2,217 किमी की सीमा साझा करता है। जहां फेंसिंग नहीं हुई है। घुसपैठिए अंधेरे में बीएसएफ की पेट्रोलिंग गैप का फायदा कर, घने जंगलों व धान के खेतों वाले हिस्सों से, कटी-फटी बाड़ या बरसात से कमजोर हुई फेंसिंग और सर्दियों में धुंध की आड़ लेकर प्रवेश करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

देवघर में जेपी नड्डा का वार, लगाया हेमंत सरकार पर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 07 दिसंबर 2025। देवघर में शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड को झारखंड मुक्ति मोर्चा की शासित सरकार से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण