मोदी सरकार के 9 साल में सिर्फ दो को मिला लाभ बाकी 140 करोड़ जनता बेहाल

शेयर करे

मोदी भाजपा की सरकार ने 9 साल में बेचने के अलावा कुछ नहीं किया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 मई 2023। मोदी सरकार के 9 साल को देश की 140 करोड़ जनता के लिए नाकामी लाचारी और बेबसी भरा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आखिर भाजपा किस बात का जश्न मना रही है। जब देश के 140 करोड़ जनता का चेहरा मायूस और उदास लग रहा है। मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठनों के अलावा किसी और को समझ नहीं आ रहा है। हकीकत यह है कि 9 साल के कार्यकाल में सिर्फ दो लोगों को छोड़कर 140 करोड़ जनता को भारी भरकम टैक्स अनियंत्रित महंगाई बेरोजगारी और भागमभाग के अलावा कुछ भी नहीं मिला है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में किए गए वादे को 9 साल में नरेंद्र मोदी की सरकार पूरा नहीं कर पाई। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जारी घोषणापत्र में एक मजबूत लोकपाल बनाने, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने, महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए अलग से कोष बनाने वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता देने 100 स्मार्ट शहर बसाने, बुलेट रेलगाड़ियों की हीरक चतुर्भुज परियोजना, पांच प परम्परा, प्रतिभा, पर्यटन पण, प्रोद्योगिकी सहित घोषणापत्र के अन्य विषयों पर भी भाजपा की सरकार ने कोई काम नहीं किया है। ऐसे में वादाखिलाफी के लिए जाने जाने वाली भाजपा किस बात का जश्न मना रही है। मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरा होने की खुशियां भाजपा से जुड़े लोगों के चेहरे में भी नहीं दिख रही है। दलिय प्रतिबद्धता के चलते भाजपा से जुड़े लोग मन मसोटकर सिर्फ नारा लगा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार ने 9 साल में कोई ऐसा काम नहीं किया है। जिससे देश की जनता को गौरवान्वित महसूस हो। कांग्रेस शासनकाल में बनी सरकारी उपक्रमों कल कारखाना, हवाई अड्डा, विमानन कंपनी, रेलवे स्टेशन, ट्रेन स्टेडियम, लाल किला सहित देश के ऐतिहासिक धरोहरों को अपने चंद पूंजीपति मित्रों को कौड़ी के दाम बेचने के अलावा इनके द्वारा कोई काम नहीं किया गया है। देश के ऊपर आज 155 लाख करोड़ का कर्ज का बोझ चढ़ गया है। देश के प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर 1 लाख का कर्ज है। रिजर्व बैंक के रिजर्व फंड से 1 लाख 76 हजार करोड़ पर निकाल लिया गया। 28 लाख करोड़ की कीमत की संपत्तियों को मात्र 60000 लाख करोड रुपए बेच दिया गया। विदेशी मुद्रा भंडार भी गिरावट की स्थिति में है ऐसे में भाजपा आखिर किस बात का जश्न मना रही है ? क्या 9 साल में देश की हालात जो खराब हुई है उसका जश्न मना रहे है? देश बेरोजगारी के मामले में 45 साल पुरानी स्थिति में खड़ी है उसका जश्न मना रहे है या अर्थव्यवस्था गर्त में चली गई है उसकी खुशियां मना रहे है देश में कर्ज बड़ा है महंगाई दुगनी हुई है क्या भाजपा का जश्न इसलिए हैं? भाजपा नेताओं को देश की जनता को बताना चाहिए कि लोकसभा चुनाव के दौरान 2014 एवं 2019 में किए गए वादे को कितना अब तक मोदी सरकार ने पूरा किया है।

Leave a Reply

Next Post

'नाटोे प्लस का हिस्सा बने भारत': अमेरिकी समिति की बाइडन सरकार से मांग- चीन को टक्कर देने के लिए यह जरूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। इस बीच, अमेरिका की एक कांग्रेस समिति ने बाइडन सरकार से भारत को नाटो प्लस का हिस्सा बनाने की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि भारत के शामिल होने से […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च