बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई नौ, 36 लोग घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जनवरी 2022। पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 36 लोग घायल हैं। ये हादसा गुरुवार शाम करीब पांच बजे हुआ। घटना में ट्रेन के करीब 12 डिब्बों पर असर पड़ा। आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद घटनास्थल पहुंच रहे हैं। बताया गया है कि दोमोहानी के सबसे करीब जलपाईगुड़ी स्टेशन है। यहां से एक राहत ट्रेन के साथ एंबुलेंसों को भी भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों को मैनागुड़ी अस्पताल और जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेजा गया है। 

 पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनज़र स्थिति का जायजा लिया। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर ट्वीट कर कहा, “मैंने पीएम मोदी से बात की है और उन्हें बचाव कार्यों से अवगत कराया है। मैं व्यक्तिगत रूप से त्वरित बचाव कार्यों के लिए स्थिति की निगरानी कर रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा,”गैस कटर से बाहर निकालने वाली टीमें और सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पहुंच रहे हैं। हमारी कोशिश है कि बचाव कार्य जल्द पूरा हो। मैं कल सुबह घटनास्थल पर पहुंचुंगा।

जिस वक्त यह ट्रेन हादसा हुआ उस वक्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोरोनावायरस के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा कर रही थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम ने अधिकारियों से राहत-बचाव कार्य तेज करने के लिए कहा है। साथ ही कोलकाता से इस घटना पर नजर रखने की बात भी कही है। 

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट जीतकर इतिहास रचेगा भारत या दक्षिण अफ्रीका बचा लेगा अपना किला?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जनवरी 2022। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका की पकड़ मजबूत हो चुकी है। मैच के चौथे दिन अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 111 रनों की जरूरत है, जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी