31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 उज्जैन, 10 सितंबर 2026।  31 साल पहले कुएं से एके-47 राइफलें मिलने के बाद देशभर में तहलका मचाने वाला उज्जैन जिले का झिरन्या गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला दुबई से आए एक शेख के स्वागत में सरेआम हुई ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग और नोट उड़ाने का है। तालिबानी अंदाज में काला नकाब पहनकर हवा में गोलियां दागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार घटना अगस्त महीने की बताई जा रही है। झिरन्या गांव में नयाबुद्दीन और रियाबुद्दीन के घर आए एक शेख के स्वागत में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान जश्न के माहौल में दोनाली बंदूक से हवा में दनादन गोलियां चलाई गईं और जमकर नोट उड़ाए गए। वीडियो में एक आरोपी मुंह पर काला नकाब बांधकर तालिबानी स्टाइल में हवाई फायरिंग करता साफ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने एसपी प्रदीप शर्मा से लेकर बिरलाग्राम टीआई तक को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

31 साल पुराना वो एके-47 कांड
बता दें कि झिरन्या गांव का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब से ठीक 31 साल पहले इसी झिरन्या गांव के एक कुएं से भारी मात्रा में एके-47 राइफलें बरामद हुई थीं, जिसने पूरे देश को चौंका दिया था। अब तीन दशक बाद एक बार फिर इसी गांव में हथियारों के खुले प्रदर्शन ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।

दो आरोपी राउंडअप, नकाबपोश गिरफ्तार
वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एडिशनल एसपी करणदीप सिंह और क्राइम ब्रांच डीएसपी योगेंद्र सिंह तोमर की टीम ने पड़ताल शुरू की। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर बिरलाग्राम थाना पुलिस ने कार्रवाई की। तालिबानी लुक में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी इरफान (40), पिता नईस अंसारी, निवासी समता नगर (रतलाम) को सालाखेड़ी चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से लाइसेंसी बंदूक भी जब्त की गई है। पुलिस ने धार जिले के गंधवानी निवासी असलम (45) को भी हिरासत में लिया है। पुलिस अब तीसरे मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

जल्द किया जाएगा खुलासा
बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि दुबई से आए शेख के स्वागत में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय

शेयर करेदिल्ली कोर्ट ने टेंडर में हेरफेर पर कही बड़ी बात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            नई दिल्ली, 10 सितंबर 2026। आईआरसीटीसी होटल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है। इस […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस