17 लाख की इनामी नक्सली कमला ने किया आत्मसमर्पण, 12 घंटे पैदल चलकर पहुंची पुलिस के पास

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 06 नववंबर 2025। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से पुलिस को चकमा देती फिर रही 17 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ ऊंगी उर्फ तरुणा (30 वर्ष) ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। उसने यह सरेंडर पुलिस अधीक्षक केसीजी लक्ष्य शर्मा के समक्ष किया।

कमला सोड़ी मूल रूप से जिला सुकमा की रहने वाली है और वर्ष 2011 से प्रतिबंधित माओवादी संगठन के माड डिवीजन और एमएमसी (मप्र-महा-छग) जोन में सक्रिय थी। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से नक्सल संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रही थी और कई बड़ी वारदातों में उसकी संलिप्तता रही है। आईजी अभिषेक शांडिल्य ने खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कमला ने छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति–2025 से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। 

कमला ने बताया कि वह नक्सल संगठन की विचारधारा से निराश हो चुकी थी और शांति एवं विकास की मुख्यधारा में लौटना चाहती थी। उसने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से करीब 12 घंटे पैदल चलकर थाना बकरकट्टा पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। हालांकि उसके हथियार उसके साथियों के पास ही रह गए। आत्मसमर्पण के बाद शासन की नीति के तहत कमला सोड़ी को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। पुलिस अधिकारियों ने इसे शासन की विकासमुखी और संवाद आधारित नीति की बड़ी सफलता बताया है।

आईजी शांडिल्य ने कहा कि कमला का आत्मसमर्पण यह साबित करता है कि शासन की जनहितकारी नीति और सुरक्षा बलों की संवेदनशील पहल से नक्सली अब हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की राह चुन रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड का आईपीओ 11 नवंबर से खुलेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   (अनिल बेदाग) मुंबई 07 नवंबर 2025। सौर ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार, 11 नवंबर, 2025 को खोलने जा रही है, जो 13 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की