पल भर में छिन गई आठ जिंदगियां, गांव में शादी की खुशी मातम में बदली, सीएम ने जताया दुःख

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 06 मई 2025। बिहार में मंगलवार की सुबह अमंगल के साथ शुरू हुई। घर में शादी की ख़ुशी एक मिनट में मातम में तब्दील हो गया। कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास की है। इस घटना में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार सहित तीन अन्य लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ढिबरा बाजार बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया से स्कॉर्पियो पर 10 व्यक्ति सवार होकर बारात के लिए कुर्सेला के पास कोशकीपुर जा रहे थे। तभी चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक के समीप सड़क पर खड़े मक्का लदे ट्रैक्टर और बिखरे मक्का के कारण स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। इस भयंकर टक्कर में आठ लोगों की घटनासथल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। घटना होते ही स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और आननफानन में सभी घायलों को समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। 

स्थानीय लोगों ने तत्परता से की मदद 
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गये। फिर लोगों ने पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल हुये दो लोगों, जिनका इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Next Post

चुपचाप और अंधाधुंध पेड़ों की कटाई: कोरंडम खदान के नाम पर जंगल का दोहन, वन और खनन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 06 मई 2025। भोपालपटनम ब्लाक के कुचनूर क्षेत्र की वर्षों पुरानी कोरंडम खदान एक बार फिर चर्चा में है। इस बार खनन से पहले सैकड़ों पेड़ों की चुपचाप कटाई को लेकर इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है। बात यह है कि जहां […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान