शहीद के परिवारों से मिले विधानसभा उपाध्यक्ष नोज मण्डावी एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

शहीद गणेश राम कुंजाम की प्रतिमा स्थापित होगी और उनके नाम पर प्रवेश द्वार बनाया जायेगा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उत्तर बस्तर कांकेर 05 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी और प्रदेश के आबकारी एवं  उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज कांकेर जिले के तहसील चारामा अंतर्गत ग्राम गिधाली पहुंचकर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हुए गणेश राम कुंजाम के घर पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए कहा कि हमे गर्व है कि हमारे प्रदेश का नवयुवक देश की सुरक्षा में शहीद हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद गणेश राम कुंजाम के परिवार के एक सदस्य उनकी बहन कुमारी गंगा कुंजाम को शासकीय सेवा में तृतीय श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जायेगी तथा शहीद गणेश कुंजाम की प्रतिमा स्थापित किया जायेगा तथा उनके नाम पर प्रवेश द्वार भी बनाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के पालन में ग्राम गिधाली के प्राथमिक विद्यालय को शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम पर किया गया है।

शहीद गणेश कुंजाम के पिता ईतवारूराम कुंजाम एवं माता श्रीमती जागेश्वरी बाई तथा उनके चाचा तिहारूराम कुंजाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 20 लाख रूपये और भारत सरकार द्वारा 40 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है, जिसे बैंक में सुरक्षित जमा रखा गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने उन्हें शासन द्वारा प्रदत्त सहायता राशि का सदुपयोग करने के लिए समझाईश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं चारामा एसडीएम सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना मण्डावी, जनपद सदस्य सत्कार पटेल, ग्राम पंचायत कुर्रूटोला के सरपंच बिरेन्द्र मण्डावी, ठाकुरराम कश्यप, नरेन्द्र यादव, देवानंद कोरेटी, हिरेन्द्र साहू, महेन्द्र नायक, ग्राम पटेल सखाराम दर्रो एवं दुर्गाराम कांगे सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

नई शिक्षा नीति पर 7 सितंबर को गवर्नर कॉन्फ्रेंस ,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

शेयर करेशिक्षा मंत्रालय ने किया है इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन ट्रांसफॉर्मिंग हायर एजुकेशन में भूमिका पर होगी चर्चा, राज्यों के शिक्षा मंत्री, यूनिवर्सिटी के वीसी होंगे शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 सितम्बर 2020। सरकार ने हाल ही में नई शिक्षा नीति की घोषणा की थी। अब शिक्षा मंत्रालय ने ट्रांसफॉर्मिंग […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास