अपराध अनकंट्रोल प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित – दीपक बैज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 18 अप्रैल 2025। प्रदेश में अपराध अनकंट्रोल हो गया है तथा महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध चितंनीय स्तर तक बढ़ गये है। गृह मंत्री ने विधानसभा में जो अपराध के आंकड़े दिये है उसके अुनसार प्रदेश में एक साल के भीतर 3191 बलात्कार की घटनाएं हुई है, इस हिसाब से रोज प्रदेश में 8 से 9 दुराचार की घटनाएं हो रही है। अर्थात राज्य में हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार महिलाओं को भयमुक्त सुरक्षित जीवन जीने का वातावरण देने में असफल साबित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। सरकार ने विधानसभा में जो आंकड़े दिया है उसके अनुसार राज्य में 2024-25 के बीच हत्या 1114, लूट 458, अपहरण 3644, चोरी 7960, डकैती 56, बलात्कार 3191 केस दर्ज, एक साल में ही इसी 1 साल में राजधानी रायपुर में हत्या 93, लूट 80, अपहरण 515, चोरी 1645, डकैती 9, बलात्कार 268 घटनाएं हुई है। अपराध के यह आंकड़े भयावह है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की चिंता को लेकर प्रदेश की गूंगी, बहरी सरकार को जगाने कांग्रेस 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। प्रदेश भर के कांग्रेस जन राजधानी में एकत्रित होकर बढ़ते अपराधों के प्रति चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

भीषण गर्मी को देखते हुए तत्काल स्कूल बंद करे

शेयर करेभीषण गर्मी के बाद भी बच्चों को स्कूल बुलाना मासूमों पर अत्याचार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 अप्रैल 2025। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के स्कूलों को बंद करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार तत्काल […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई