SIR के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली, ‘वोट चोरी’ को लेकर प्रदर्शन

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

दिल्ली 14 दिसंबर 2025। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली है। महारैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि आज होने वाली कांग्रेस की महारैली में हर बूथ से कार्यकर्ता भाग लेंगे। महारैली के लिए सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा के पुखता इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जो कार्यकर्ता अन्य राज्यों से एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे हैं, उनके लिए भी इंतजाम है। कांग्रेस सेवा दल के साथ वालियंटर भी नियुक्त हैं, किसी को कोई असुविधाएं नहीं होगी। इस महारैली के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर पूरी दिल्ली के हर एक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के क्षेत्रों में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की वोट चोरी को पूरी दिल्ली में उजागर किया है।

दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। कई राज्यों के कार्यकर्ता एक दिन पहले ही दिल्ली आ गये थे। कल भी सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली के आसपास के राज्यों के अलावा जम्मू कश्मीर से भी पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा दल दिल्ली के लिए निकला था। 

दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वोट चोरी रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को जम्मू से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना हुए थे। पार्टी के प्रदेश प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि पिछले कई चुनाव में वोट चोरी हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के विरोध में रैली का आयोजन किया गया है। पूरे देश से लाखों कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर पोल खोलेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि हम सभी जन अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर से 1027 कांग्रेसी रैली में शामिल होने के लिए गए हैं।

भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार: अजय कुमार लल्लू
ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली पर कहा, ‘जिस तरह देश में लोकतंत्र को बंधक रखा गया है। निश्चित तौर पर देश की यह भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार है। राहुल गांधी ने तमाम राज्यों में प्रेस वार्ता करके देश, मीडिया, लोगों के सामने प्रत्यक्ष रूप से एक-एक वोटर और बूथ के बारे में जानकारी लाने का काम किया। मैं समझता हूं कि जो आज भाजपा है वो लोकतांत्रिक प्रणाली की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त करके निश्चित तौर पर एकाध्यपत के रास्ते पर जाना चाहती है।’

Leave a Reply

Next Post

पटना में वार्ड सदस्य के पति को अपराधियों ने मारी गोली, हायर सेंटर रेफर; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 14 दिसंबर 2025। पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने वार्ड सदस्य के पति को गोली मार दी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीकी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप