यूपी उपचुनाव: मतदान के बीच अखिलेश का भाजपा पर आरोप, कहा- प्रशासन की मदद से वोट करने से रोकने की हो रही कोशिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 20 नवंबर 2024। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा प्रशासन पर सपा समर्थकों को वोट देने से रोकने के लिए दबाव बना रही है। सपा समर्थकों को वोट करने से रोका जा रहा है। अधिकारी लोगों को वोट नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर एक बार पुलिस के लोग वोट करने से रोकते हैं तो दोबारा वोट करने के लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों का नाम लेते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। अखिलेश यादव मतदान के बीच  लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा के लोग ऐसे अधिकारियों का वीडियो बनाएं और तस्वीरें लें जो कि उन्हें वोट नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के दोनों इंजन आमने-सामने आ गए हैं। इसलिए इन चुनाव में बेईमानी हो रही है। भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतना चाहती है।

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली और दोनों डिप्टी सीएम इनके खिलाफ हैं। वो अपना सिंहासन बचाने के लिए लड़ रहे हैं लेकिन इतना सबकुछ होने के बावजूद सपा प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों का उपचुनाव जीत रही है। एक भी विधायक सीएम योगी के पक्ष में नहीं है।

लगता है चुनाव आयोग की इंद्रियां काम नहीं कर रही हैं

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि लगता है कि चुनाव आयोग की इंद्रिया काम नहीं कर रही हैं। इन लोगों को न तो कुछ दिखाई दे रहा है और न ही सुनाई दे रहा है। वहीं, इसके पहले एक्स पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ़ फैल गई है। चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट जरूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। 

अगर फिर से कोई रोके तो आप वहां उपस्थिति चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद। प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उनके वीडियो साक्ष्य उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे। बेखौफ जाएं और अपना वोट जरूर डालकर आएं।

Leave a Reply

Next Post

ककराैली में बवाल, मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप, हंगामा, पुलिस पर पथराव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुजफ्फरनगर 20 नवंबर 2024। मीरापुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पुलिस-प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र को छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। तीन लाख 24 हजार 571 मतदाता […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत