मुंबई में ‘आईईईएमए’ का दमदार आगाज़

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 26 फरवरी 2026। इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन (आईईईएमए) ने आज मुंबई में बिल्डइलेक के चौथे संस्करण और कॉम्पइलेक के पहले संस्करण का भव्य उद्घाटन किया। 25–27 फरवरी तक चलने वाला यह तीन दिवसीय आयोजन बिल्डिंग इलेक्ट्रिकल और कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को एक सशक्त सोर्सिंग व नेटवर्किंग मंच प्रदान कर रहा है। मुख्य अतिथि एसएम रमणाथन, डायरेक्टर इंजीनियरिंग एवं आरएंडडी, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने कहा,“ पावर इंफ्रास्ट्रक्चर तेज़ी से बढ़ रहा है और लो वोल्टेज  से लेकर एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज तक उपकरणों की भारी मांग है। उपकरणों की समय पर आपूर्ति के लिए कंपोनेंट इंडस्ट्री की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कॉम्पइलेक जैसे विशेष कंपोनेंट सोर्सिंग शो की सराहना करते हुए कहा कि 150 से अधिक खरीदारों का प्रदर्शकों से वन-ऑन-वन संवाद उद्योग को नई ऊर्जा देगा। ईमा के अध्यक्ष विक्रम गंडोत्रा ने कहा, “हमारे 1,100 से अधिक सदस्य देश की प्रगति के वाहक रहे हैं। आज हम 75 बिलियन डॉलर के उद्योग हैं, जिसमें 13.5 बिलियन डॉलर का निर्यात शामिल है, और 2030 तक 130 बिलियन डॉलर के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें सप्लाई टाइमलाइन का सख्ती से पालन करते हुए घरेलू विनिर्माण और सप्लाई चेन को और सुदृढ़ करना होगा। वहीं  मेंटर शशि अमीन ने बाजार की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, “अगले पांच वर्षों में बाजार के दोगुना होने की उम्मीद है। इस बार हमने परिणाम-आधारित इकोसिस्टम पर फोकस किया है, जहां विशेष सिस्टम निर्माताओं को सीधे डेवलपर्स, कंसल्टेंट्स और कॉन्ट्रैक्टर्स से जोड़ने का अवसर मिल रहा है। हमारा उद्देश्य केवल उत्पाद प्रदर्शन नहीं, बल्कि ठोस व्यावसायिक वृद्धि सुनिश्चित करना है। मुंबई में आयोजित यह प्रदर्शनी भारत के इलेक्ट्रिकल और कंपोनेंट्स निर्माण क्षेत्र को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो 2030 तक 130 बिलियन डॉलर के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका बजाज सिब्बल का दमदार डिजिटल डेब्यू

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 26 फरवरी 2026। अमेज़न प्राइम वीडियो  की वेब सीरीज़ अमर विश्वास में प्रियंका बजाज सिब्बल ने अपने अभिनय का ऐसा रंग भरा है, जिसने उनके आर्टिस्टिक सफ़र को एक नई ऊंचाई दे दी है। शशांत शाह के निर्देशन और जीसिम्स प्रोडक्शन के तहत […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब