प्रियंका बजाज सिब्बल का दमदार डिजिटल डेब्यू

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 26 फरवरी 2026। अमेज़न प्राइम वीडियो  की वेब सीरीज़ अमर विश्वास में प्रियंका बजाज सिब्बल ने अपने अभिनय का ऐसा रंग भरा है, जिसने उनके आर्टिस्टिक सफ़र को एक नई ऊंचाई दे दी है। शशांत शाह के निर्देशन और जीसिम्स प्रोडक्शन के तहत बनी इस सीरीज़ में राजीव खंडेलवाल और आमिर अली जैसे सशक्त कलाकारों के बीच प्रियंका ने अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। सीरीज़ में वह आमिर अली की पत्नी के किरदार में नजर आती हैं। एक ऐसा चरित्र जो शांत इंटेंसिटी, भावनात्मक गहराई और भीतर छिपी ताकत का प्रतीक है। प्रियंका ने इस मल्टी-लेयर्ड रोल को पूरी संवेदनशीलता और सच्चाई के साथ निभाया है। वह कहती हैं, “यह किरदार मेरे लिए रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने का अवसर था। ‘अमर विश्वास’ मानवीय संघर्ष और साहस की कहानी है।”

‘अनुपमा’ में कीर्ति के रूप में लोकप्रियता हासिल कर चुकी प्रियंका, मिसेज इंडिया विजेता और कान्स फिल्म फेस्टिवल में वॉक करने वाली पहली मिसेज इंडिया रह चुकी हैं। अमर विश्वास के साथ उनका डिजिटल कदम साबित करता है कि वह सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि गहराई और गंभीरता की भी मजबूत पहचान हैं।

Leave a Reply

Next Post

रोहित पवार बारामती पुलिस स्टेशन पहुंचे; कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 फरवरी 2026। दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार के विमान हादसे की जांच की मांग तेजी से उठ रही है। इस कड़ी में आज (26 फरवरी) कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ बारामती पुलिस स्टेशन के सामने जमा हो गई है। एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार मामला दर्ज […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प