राज्यसभा चुनाव पर रार, झामुमो ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र; केंद्रीय एजेंसियों पर निगरानी की मांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 26 मई 2026। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने की मांग की है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी सुनिश्चित करने की अपील की है।

विधायकों पर अनैतिक दबाव बनाने की कोशिश
जेएमएम की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव में संख्या बल स्पष्ट नहीं होने के बावजूद भाजपा नेताओं द्वारा उम्मीदवार उतारने को लेकर लगातार सार्वजनिक बयान दिए जा रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि इससे राजनीतिक माहौल प्रभावित हो सकता है और विधायकों पर अनैतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा सकती है।

सख्त निगरानी जरूरी
पत्र में यह भी आशंका जताई गई है कि चुनाव के दौरान विधायकों को आर्थिक प्रलोभन, भयादोहन और केंद्रीय एजेंसियों के जरिए प्रभावित करने का प्रयास हो सकता है। जेएमएम ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी जरूरी है। पार्टी ने चुनाव आयोग से विशेष रूप से सीबीआई, ईडी, आईबी और एसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों को निगरानी में रखने की मांग की है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

जेएमएम के पास कुल 56 विधायक
जेएमएम ने दावा किया कि गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं, जबकि राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 वोटों की आवश्यकता होती है। वहीं भाजपा के पास केवल 21 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में गठबंधन दोनों सीटें आसानी से जीत सकता है। पार्टी ने चुनाव आयोग से पूरे मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेने और किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त, दबाव या राजनीतिक प्रभाव को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

भाजपा उतारेगी एक उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियों के बीच भाजपा ने एक उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। भाजपा की राज्य चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश महासचिव अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पार्टी केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उम्मीदवार उतार रही है। उन्होंने दावा किया कि 81 सदस्यीय विधानसभा में जीत के लिए जरूरी 28 वोट भाजपा हासिल कर लेगी।

Leave a Reply

Next Post

जगदलपुर में हाईवा से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, दो युवकों की मौके पर मौत; एक घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 26 मई 2026। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क के बीच खराब खड़ी हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार दो युवकों […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला