महाकाल का आशीष लेकर सीएम ने शिप्रा में लगाई डुबकी, बोले- निवेश और बहनों की भलाई सरकार की प्राथमिकता

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 12 जुलाई 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भस्म आरती में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद नृसिंह घाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने पहले तैराकी का आनंद लिया और उसके बाद जय श्री नृसिंह और हर हर मां शिप्रा का उद्घोष करते हुए मां शिप्रा में डुबकी लगाई। इसके बाद सूर्य भगवान को जल भी अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पूजन अर्चन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि श्रावण का महीना है और बाबा महाकाल की कृपा है। इंदौर में इन्वेस्टर समिट के बाद लगभग पौने 400 करोड़ के निर्माण कार्य का लोकार्पण मैंने किया और आज भस्म आरती में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। राज्य की बेहतरी के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। निवेश को को मध्यप्रदेश में आकर्षित करने के लिए हमारे कार्य जारी हैं। आज रात तक मैं दिल्ली पहुंचूंगा और उसके बाद 19 जुलाई तक स्पेन और दुबई की यात्रा पर रहूंगा। 20 जुलाई को मेरी वापसी होगी।

बोले- हमने जो वादा किया था उसे निभा रहे
मेरा ध्येय सिर्फ प्रदेश का चहुमुखी विकास करना है। मध्यप्रदेश में सभी सुविधा हो प्रदेशवासियों को रोजगार से लेकर उच्च शिक्षा और किसी भी तरह की सुविधा से वंचित न रहना पड़े ऐसा मेरा प्रयास है। बाबा महाकाल और प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हमारी सरकार अच्छा कार्य करेगी। आज मैंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से दर्शन के दौरान उन्हें कोई कठिनाई तो नहीं आ रही है, इस बारे में भी जानकारी ली। आज 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खातों में लाडली बहन की राशि डाली जाएगी, क्योंकि अगस्त माह में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इसलिए बहनों के खाते में 1500 रुपये की राशि डाली जाएगी। हमने जो वादा किया था उसे निभा रहे हैं। भाई दूज के बाद यह राशि 1500 रुपये प्रतिमाह होगी और उसके बाद हम प्रयास करेंगे कि यह राशि बढ़कर 3000 प्रति माह तक पहुंचे। लाडली बहनों और सभी वर्ग के लिए वादों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही प्रदेश में शासकीय नौकरियों में बहनों को प्रीतीश प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के साथ ही हम चाहते हैं कि प्रदेश के लिए और बेहतर कार्य कर सकें।

तीन लाख से अधिक रोजगार सृजित किए जा रहे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा श्री महाकाल की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश देश के साथ कदम से कदम मिलाकर प्रगति कर समृद्धि की और अग्रसर है। 11 जुलाई को इंदौर में आयोजित इन्वेस्टर समिट में प्राप्त निवेश से प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। युवाओं को स्कूल एवं कॉलेज में विश्वस्तरीय रोजगारमूलक पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जा रही है। युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए तीन लाख से अधिक रोजगार सृजित किए जा रहे हैं। प्रमोशन के माध्यम से प्रदेश के पांच लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी क्षेत्रों में समान रूप से निवेश आकर्षित कर युवाओं को रोजगार के समान अवसर दिए जा रहे हैं। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कांवड़ यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी देवस्थानों में उचित प्रबंधन किए गए हैं। सरकार सर्वजन हिताय के ध्येय को आत्मसात कर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं से मिलकर जानी कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महाकाल मंदिर परिसर में भ्रमण कर भस्मारती में सम्मिलित हुए। इस दौरान सीएम ने श्रद्धालुओं से उनके मंदिर में दर्शन अनुभव की जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम जानी। अयोध्या से उज्जैन भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद देकर कहा कि उनके दर्शन सुलभता से पूर्ण हुए।

Leave a Reply

Next Post

नीतू जोशी और मिआम चैरिटेबल ट्रस्ट ने उठाया महाराष्ट्र में आदिवासी महिलाओं के जीवन में बदलाव का बीड़ा

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 जुलाई 2025। महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों में एक खामोश क्रांति आकार ले रही है  जिसे सामाजिक कार्यकर्ता नीतू जोशी और उनकी टीम मिआम चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से साकार कर रहे हैं। विशेष रूप से उन आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाने के […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक