पेड़ से टकराई अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की हुई मौत; शादी में शामिल होने के लिए निकले थे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 19 मई 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी में शामिल होने के लिए जा रहा थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले लैलूंगा ब्लाक के ग्राम सुबरा निवासी बाइक सवार तीन युवक खुलेश्वर पैकरा, विजय भोय, लक्ष्मण चौहान शनिवार की शाम सात बजे एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गेरुपानी जाने निकले थे। इस दौरान बाइक सवार तीनों युवक जब कर्नाहन पुल के पास पहुंचे तो बाइक चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और फिर बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। 

Leave a Reply

Next Post

जूता कारोबारियों पर आयकर छापा: बरामद हुई इतनी रकम, मशीनों से नोट गिनते-गिनते थके अधिकारी, अब तक 40 करोड़ मिले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आगरा 19 मई 2024। आगरा में आयकर विभाग ने शहर के तीन बड़े जूता कारोबारियों के यहां तलाशी ली। इसमें अब तक 40 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। आयकर विभाग ने शनिवार को एमजी रोड के बीके शूज, धाकरान के मंशु […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए