कांग्रेस 03 एवं 04 अक्टूबर को बिजली कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी करेगी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 अक्टूबर 2025। बिजली के दाम में बढ़ोतरी और बिजली बिल हॉफ योजना बंद करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी 03 एवं 04 अक्टूबर को प्रदेश के समस्त जिले के सभी छोटे-बड़े विद्युत कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करेगी।
राज्य भाजपा सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को समाप्त कर बेतहाशा मूल्य वृद्धि, राज्य भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट है। बढ़े हुए बिजली बिल भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण छत्तीसगढ़ की जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। कांग्रेस सरकार के समय से वर्तमान भाजपा सरकार के राज में हर उपभोक्ता का औसतन बिजली बिल दुगुना हो गया है।

कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हॉॅफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का लगभग हर उपभोक्ता आता था। इस माह बढ़े हुए आए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है। औसतन हर उपभोक्ता का बिजली बिल दुगुना आया है। बढ़े हुए बिजली के दामों के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले चादर पर्दा दूसरे राज्यों से खरीदी हो रही है तो स्थानीय बुनकर क्या करेंगे?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 अक्टूबर 2025। सरकारी विभागों में उपयोग होने वाले चादर पर्दा दूसरे राज्यों के खरीदी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार जैम पोर्टल के माध्यम से सरकारी अस्पताल जेल एवं अन्य सरकारी विभागों में […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प