अमित कुमार की पॉलिटिकल सटायर फिल्म “लव यू लोकतंत्र” का ट्रेलर और म्युज़िक लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 05 अगस्त 2022। रियल लाइफ एडवोकेट अमित कुमार अब एक फ़िल्म में वकील के रूप में नजर आने वाले हैं। जुरिच मीडिया हाउस एलएलपी के बैनर तले बनी पॉलिटिकल सटायर कॉमेडी फिल्म “लव यू लोकतंत्र” का ट्रेलर और म्युज़िक लांच भव्य रूप से मुम्बई के द क्लब में लांच किया गया जहां चीफ गेस्ट जैकी श्रॉफ, जावेद अख्तर मौजूद थे। वहीं गेस्ट्स में पूनम ढिल्लो, कश्मीरा शाह सहित कई सेलेब्रिटीज़ मौजूद रहीं। फ़िल्म के कलाकारों में ईशा कोपिकर, रवि किशन, सपना चौधरी, स्नेहा उल्लाल, कृष्णा अभिषेक, अली असगर, मनोज जोशी और अमित कुमार के नाम उल्लेखनीय हैं। इस इवेंट में संगीतकार ललित पंडित, गायक शान, अभिजीत भट्टाचार्य और अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं। फ़िल्म के लेखक संजय छैल,संगीतकार ललित पंडित हैं। इस अवसर पर ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी भी उपस्थित रहे।

कृष्णा अभिषेक इस फ़िल्म में एक स्पेशल सांग में डांस करते नजर आएंगे। कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा शाह के साथ इस गाने का हुक स्टेप भी करके दिखाया। उन्होंने कहा कि यह एक माइंड ब्लोइंग गाना है, यह मेरे फेवरेट गीतों में से एक है। मैं डांस करने के लिए हमेशा आगे रहता हूँ, क्योंकि मुझे डांस बेहद पसंद है, यह मेरा पैशन है। यह गाना मुझे जैसे ही ऑफर हुआ मैंने तुरंत हामी भर दी क्योंकि यह एक कमाल का डांस नम्बर है। वहीं कश्मीरा शाह ने कहा कि मेरा पति आइटम बॉय बन गया है। मुझे तो यह गाना बहुत ही अच्छा लगा।

इस फ़िल्म से बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत कर रहे अमित कुमार ने बताया कि अदालत में तो हम वकील के रूप में काम करते हैं मगर यहां बतौर वकील अभिनय करना काफी चैलेंजिंग था। यह पिक्चर करने का पूरा अनुभव अच्छा रहा। कोविड के दौरान हमने शूटिंग की। हम काफी समय से फ़िल्म बनाने का सोच रहे थे लेकिन कोई कहानी मुझे पसन्द नहीं आ रही थी। फिर संजय छैल ने मुझे स्टोरी आईडिया दिया। महाराष्ट्र की राजनीति में हाल में जो कुछ हुआ वैसा ही कुछ हमने इस फ़िल्म की कहानी में डेढ़ साल पहले सोचा था। यह इत्तेफाक है कि हमारी कल्पना हकीकत में बदल गई।

फ़िल्म में सपना चौधरी के आइटम नम्बर के बारे में अमित कुमार ने बताया कि फ़िल्म में एक सिचुएशन आती है जहां कुछ एमएलए को एक रिसॉर्ट में बंद कर दिया जाता है, वहां पर एक सांग की जरूरत थी और उसके लिए हम सब के जेहन में सपना चौधरी का नाम आया। उनको जब गाने के बारे में बताया तो वह तुरंत तैयार हो गई और उन्होंने कोरोना काल मे भी आकर यह सांग किया।

Leave a Reply

Next Post

परिवार न्यायालय संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी, हिमाचल और नगालैंड में मिलेगी वैधानिक मान्यता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 अगस्त 2022। संसद में बृहस्पतिवार को परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी गई। राज्यसभा में विधि व न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने संशोधन विधेयक पेश किया। संशोधन की जरूरत स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में एक […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'