हाथी प्रभावित क्षेत्रों में किसान बिना किसी डर के कर सकेंगे फसलों की देख-रेख

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री की पहल पर सूरजपुर जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगा 33 नग सोलर हाईमास्ट लाइट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 फरवरी 2023। सूरजपूर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के किसान खेती-किसानी और फसल की देखरेख बिना किसी डर के आसानी से कर सकेंगे इसके अलावा उन्हें हाथी आने पर सुरक्षित स्थानों में पहुंचने में मद्द मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवो में 33 नग सोलर हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर के ग्रामवासियो ने मुख्यमंत्री से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में अंधेरा होने के कारण हाथी आने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान में शरण लेने के लिए अन्य स्थान आने-जाने में असुविधा का समाना करना पड़ता था। सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से उन्हें सुरक्षित स्थान पर आने-जाने में मद्द मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर जिला प्रशासन, वन विभाग और क्रेडा के अधिकारियों ने फौरी अमल करते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और सोलर हाईमास्ट लगाने के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया। क्रेडा द्वारा चयनित स्थल पर 33 नग सोलर हाईमास्ट लाईट लगाए जा चुके हैं।

हाथी प्रभावित गांवो में सोलर हाईमास्ट लाईट लगने से ग्रामीण प्रसन्न हैं। गांव से लगे आस-पास के वनों के पास अब प्रकाश की व्यवस्था हो गई है। इससे हाथी आने की जानकारी उन्हें पहले से मिल सकेगी। साथ ही शाम को खेतों से लौटते वक्त अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब वे फसल की देखभाल बिना किसी डर के कर सकेंगे इसके अलावा उन्हें सुरक्षित ठिकाने जाने में आसानी होगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की पहल पर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाईट लगने पर उनके प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Next Post

‘चक दे! इंडिया’ की ‘कोमल चौटाला’ बनेंगी छत्तीसगढ़ की बहू, चित्रांशी रावत रायपुर के ध्रुवादित्य के साथ लेंगी सात फेरे…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर/रायपुर 03 फरवरी 2023। चक दे! इंडिया’ फिल्म में कोमल चौटाला का अहम किरदार निभाने वाली चित्रांशी रावत छत्तीसगढ़ की बहू बनने जा रही है. चित्रांशी रावत फिल्म ‘प्रेममयी’ में प्रेमी की भूमिका निभाने वाले ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ वास्तविक जीवन में शादी के बंधन में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप