रमन सिंह की आत्मा 15 साल तक कहां थी – शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कभी रमन सिंह जी ने सोचा कि झीरम की शहीदों की आत्माएं उसके बारे में क्या सोचती होगी?

प्रदेश के जिन आदिवासियों को फ़र्ज़ी मुठभेड़ में मारा गया उनकी आत्माओं के बारे में उन्होंने सोचा?

हर दिन 4 किसान आत्महत्या करते थे कभी रमन सिंह ने उन किसानों के आत्माओं के बारे में सोचा क्या?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/22 अगस्त 2020। रमन सिंह जी के आत्मा को लेकर दिये गये बयान पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इस बयान से पहली बार पता चला कि रमन सिंह आत्मा-परमात्मा में विश्वास करते हैं। उन्होंने पूछा है कि रमन सिंह जब 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री थे तो उनके कार्यकाल में प्रदेश में बहुत सी हृदय विदारक घटनाएं हुई थीं तब उनकी आत्मा कहां थी और तब क्या उनको परमात्मा का डर नहीं सता रहा था?

उन्होंने कहा है कि पहली बार पता चला कि रमन सिंह आत्मा का अस्तित्व मानते हैं। अभी तक लगता नहीं था कि रमन सिंह आत्मा में विश्वास रखते हैं। कभी रमन सिंह जी ने सोचा कि 2013 के बाद झीरम की घटना के बाद जिस तरीके से उन्होंने राज्य सरकार के माध्यम से जांच को बाधित किया, जिस तरीके से भाजपा की केन्द्र सरकार से जांच को बाधित कर रही है उसके बारे में झीरम की शहीदों की आत्माएं क्या सोचती होंगी? 15 साल रमन सिंह के शासनकाल में हर दिन 4 किसान आत्महत्या करते थे। कभी रमन सिंह ने उन किसानों के आत्माओं के बारे में सोचा क्या? रमन सिंह सरकार में जिस तरीके से हत्या, अनाचार, फर्जी मुठभेड़ से बस्तर में लगातार लोगों की जानें गईं, सोनकू और बिजलू नाम के मिडिल स्कूल के छात्र को नक्सली बनाकर मारा गया और सारकेगुड़ा में पांचवी कक्षाओं के बच्चों की हत्याएं हुईं क्या कभी रमन सिंह ने उन दुखी आत्माओं के बारे में सोचा? जब अटल जी के श्रद्धांजलि सभा में ठहाके लग रहे थे तब क्या रमन सिंह ने कभी अटल बिहारी जी के आत्मा के बारे में सोचा कि वह क्या सोच रही होगी?

भूमि आबंटन की प्रक्रिया को लेकर आत्मा पर सवाल उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि रमन सिंह अब बतायें कि क्या रमन सिंह के पास आत्मा है, या अभिषाक सिंह के विदेशी खातों में जमा करा दी गयी है? नसबंदी कांड में 17 माताओं की मौत की मार्मिक घटना के समय तो रमन सिंह जी की आत्मा वहीं थी क्या?

Leave a Reply

Next Post

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कलेक्टर द्वारा सघन भ्रमण कर मौका मुआयना

शेयर करेप्रभावितों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 22 अगस्त 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर का गत रात्रि 9 बजे कोरोना नेगेटिव्ह रिपोर्ट मिलने के बाद आज सुबह तखतपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संबंधित अधिकारियों के साथ सघन भम्रण किया। वे पिछले दिनों कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक