जहरीली शराब से महिला समेत 66 की मौत, मशरक थाने में रखा स्पिरिट ड्रम खाली; पुलिस पर शक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 16 दिसंबर 2022। सारण के मशरक के आधा दर्जन गांवों में मंगलवार से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार दोपहर तक यह आंकड़ा 66 पहुंच गया। मरने वालों की सूची में शुक्रवार को पहली महिला का भी नाम शामिल हो गया। इसुआपुर माहुली की रहने वाली मंजू देवी की शराब से मौत हुई है। मौतों की पुष्टि के लिए डीएम की ओर से नोडल अधिकारी घोषित नहीं किए जाने के कारण ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। अबतक कार्रवाई के नाम पर मशरक थानेदार और चौकीदार को निलंबित किया गया है, जबकि एसडीपीओ को ट्रांसफर कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। शराब नहीं, ठंड से मौत बताने का पुलिसिया दबाव ‘अमर उजाला’ गुरुवार को सुबह ही सामने ला चुका है। अब मशरक पुलिस पर एक और आरोप लगा है कि इसके मालखाने में रखे जब्त स्पिरिट के कई ड्रम खाली हैं और इसी से शराब के धंधेबाजों ने जहरीली शराब बनाई। इस आरोप की जांच उत्पाद विभाग के मुख्य सचिव के. के. पाठक के निर्देश पर एक टीम कर रही है, हालांकि रसायन के जानकार कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि स्पिरिट पेट्रोल की तरह उड़ने वाला केमिकल है, इसलिए इसके चोरी होने की पुष्टि संभव नहीं है। डीएम से इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।

परिवार की बात क्या कहें, यहां तो टोले उजड़ गए
शराबबंदी के बाद से चोरी-छिपे शराब लाने, बनाने, बेचने और पीने के चक्कर में जहरीली शराब से मौतों का खेल लगातार सुर्खियों में रह रहा है। बिहार में इस तरह से कई दिनों तक मौतों का सिलसिला जारी रखने वाला यह पहला केस है। सारण जहरीली शराब कांड ने मशरक के कई परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। कई ऐसे परिवार हैं, जहां या तो अब सिर्फ महिलाएं बची हैं या कोई पुरुष बच्चा। जहरीली शराब के कारण 16 साल के किशोर तक ने जान गंवाई है। ऐसे भी परिवार हैं, जिनमें अधेड़ पिता के साथ जवान बेटे की भी मौत हो गई है। बहरौली में तो कई टोले उजड़ गए हैं। इनमें लोग अब दूसरे परिवार में किसी मौत पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, क्योंकि हरेक के घर या आसपास पहले ही किसी की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के तहत स्वशासी महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रम लागू करने अध्यादेश पर किए हस्ताक्षर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 16 दिसंबर 2022। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राज्य के हेमचंद विश्वविद्यालय-दुर्ग, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय-अम्बिकापुर, अटल बिहारी विश्वविद्यालय-बिलासपुर एवं पं. रविशंकर विश्वविद्यालय-रायपुर के अंतर्गत स्वशासी महाविद्यालयों में चार वर्षीय उपाधि पाठ्यक्रम लागू करने हेतु विश्वविद्यालयों के अध्यादेश में हस्ताक्षर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया