रायपुर में गरज-चमक के साथ जमकर बरसे बदरा, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 31 मई 2025। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के साथ ही अब रायपुर में भी मानसून पहुंच चुका है। शनिवार की सुबह सुबह चार बजे से गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो अभी तक जारी है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में यलो अलर्ट अलर्ट जारी किया है। इन 21 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

इन 21 जिलों में यलो अलर्ट
इन जिलों में सुकमा , बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडा गांव, कांकेर, धमतरी ,गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार , जांजगीर चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर,  कोरबा, दुर्ग और बेमेतरा में आकाशीय बिजली, बादल गरजने के साथी 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
सुकमा, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा ,नारायणपुर ,कांकेर, धमतरी ,बालोद, राजनंदगांव ,गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर, रायगढ़, बिलासपुर ,जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम ,मुंगेली ,सरगुजा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , जहां 30 से 40 किलोमीटर तेज हवा की रफ्तार के साथ हल्की , माध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 

उमस से मिली राहत
रायपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल गरज रहे हैं। इसी के साथ ही आकाशीय बिजली भी चमक रही है। इस झमाझम बारिश से लोगों ने गर्मी में उमस में राहत की सांस ली।

बता दें कि बस्तर संभाग में हाल ही में मानसून पहुंच चुका है रायपुर में मानसून के आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे देर रात मानसून रायपुर भी पहुंच चुका। इस बार मानसून तय समय से 15 दिन पहले छत्तीसगढ़ में पहुंचा है इस वजह से लोगों में मानसून को लेकर काफी खुशी है।

Leave a Reply

Next Post

रेखा गुप्ता का बड़ा बयान: कहा- ‘यह दिल्ली की जनता की सरकार है’, अब मुख्यमंत्री जनता से नहीं छिपते

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 मई 2025। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने राजधानी में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज