एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’

admin
शेयर करे

‘कॉर्पोरेट मित्र’ तैयार करेगा नए पैरा-प्रोफेशनल्स

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई/ नई दिल्ली, 04 सितंबर 2026। देश के एमएसएमई सेक्टर को नियमों के पालन और कारोबारी जरूरतों में पेशेवर सहयोग देने की दिशा में ‘कॉर्पोरेट मित्र’ पहल ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) के मार्गदर्शन में आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीओएआई द्वारा शुरू किए गए इस कोर्स के पहले बैच में 2879 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

1 सितंबर 2026 को लॉन्च हुए कॉर्पोरेट मित्र लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए व्यवस्थित लर्निंग और क्षमता-विकास की शुरुआत की गई। आईसीएआई मुख्यालय में आयोजित आधिकारिक लॉन्च कार्यक्रम में मंत्रालय और तीनों प्रोफेशनल संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। ‘कॉर्पोरेट मित्र’ का उद्देश्य प्रशिक्षित और प्रमाणित पैरा-प्रोफेशनल्स का ऐसा समूह तैयार करना है, जो एमएसएमई को किफायती पेशेवर सहायता उपलब्ध करा सके। यह पहल आईसीएआई, आईसीएसआई और आईसीओएआई की विशेषज्ञता को आईआईटी मद्रास, आईआईटी मद्रास प्रवर्तक और स्वयं प्लस के तकनीकी एवं अकादमिक सहयोग से जोड़ती है।

12 महीने के इस कोर्स में छह महीने की करीब 150 घंटे की ऑनलाइन अकादमिक लर्निंग और उसके बाद छह महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल है। यह पहल न केवल एमएसएमई को मजबूत करेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करते हुए देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और समावेशी आर्थिक विकास को भी गति देगी।

Leave a Reply

Next Post

राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 04 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में गरीबों को शक्कर न मिलने और उन्हें बाजार से महंगी दरों पर शक्कर खरीदने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि साय सरकार गरीबों की बुनियादी जरूरतों […]

You May Like

अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी