जवान के नए पोस्टर पर नयनतारा का एक्शन पैक्ड अवतार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 जुलाई 2023। शाहरुख खान स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ लगातार लोगों के बीच छाई हुई है। इस फिल्म की फीमेल पावर भी बेहद दमदार है और जिसकी खुद गौरी खान भी दीवानी हैं। वहीं फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य फीमेल लीड में हैं और अब जवान से नयनतारा का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें जबरदस्त एक्शन अवतार में नयनतारा का कोई मुकाबला ही नही हैं। वैसे प्रीव्यू में उनके लुक की एक झलक के साथ, फिल्म में उन्हें और अधिक देखने की उम्मीद है। ऐसे में यह पोस्टर यकीनन उन प्रशंसकों के लिए एक तोहफा है जो इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नयनतारा के इस पोस्टर को खुद जवान एक्टर शाहरुख खान ने एक बेहद पावरफुल कैप्शन के साथ शेयर किया हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, तूफान के आने से पहली की शांति। वैसे नयनतारा को जवान का हिस्सा बनते हुए देखकर इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर का लेवल पहले ही एक अलग लेवल पर पहुंच गया था। अब जैसा कि जवान के नए पोस्टर पर नयनतारा की खूबसूरत झलक दिखाई दी हैं, तो इसमें कोई दोराय नहीं है कि नयनतारा को स्क्रीन्स पर एक कॉप की भूमिका निभाते हुए देखना निश्चित रूप से फिल्म में एक बड़ा आकर्षण होने वाला है। ऐसे में लगता है कि मेकर्स फिल्म से दिलचस्प अपडेट शेयर कर दर्शकों का उत्साह बरकरार रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा की घटना को भाजपा मणिपुर की जघन्य घटना से ध्यान भटकाने उपयोग करना चाह रही

शेयर करेघड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपाई झलियामारी, बीजापुर, आमाडोला की घटना भूल रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 जुलाई 2023। सुकमा पोटा केबिन में मासूम बच्ची के साथ हुई घटना पर भाजपा स्तरहीन और असंवेदनशील राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव