कान्स में जब बॉलीवुड दीवाज़ ने बिखेरा ग्लैमर

admin
शेयर करे

रेड कार्पेट पर भारतीय अदाओं का जलवा

कान्स में छाए बॉलीवुड के आइकॉनिक लुक्स

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 मई 2026। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शुमार कान्स फिल्म फेस्टिवल सिर्फ सिनेमा का मंच नहीं, बल्कि फैशन और ग्लैमर का सबसे बड़ा उत्सव भी माना जाता है। हर साल यहां दुनिया भर की अभिनेत्रियां अपने स्टाइल से सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन बॉलीवुड दीवाज़ का जलवा हमेशा सबसे अलग और खास नजर आता है। कभी शाही गाउन में किसी राजकुमारी जैसा अंदाज़, तो कभी साड़ी में भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक—भारतीय अभिनेत्रियों ने कान्स के रेड कार्पेट को कई बार यादगार बना दिया है। ऐश्वर्या राय बच्चन का 2017 का सिंड्रेला लुक आज भी फैशन इतिहास का हिस्सा माना जाता है, तो दीपिका पादुकोने ने सफेद रफल्ड साड़ी पहनकर भारतीय परंपरा को ग्लोबल मंच पर बेहद शाही अंदाज़ में पेश किया। अदिति राव हैदरी की ड्रीमी येलो बॉलगाउन हो या प्रियंका चोपड़ा जोनस का एलीगेंट व्हाइट ट्यूल गाउन, हर लुक ने फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया।

वहीं सोनम कपूर ने ट्रेडिशनल साड़ी और नथनी के साथ भारतीयता का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई। किआरा अडवाणी , जानहवी कपूर और तमंनाह भटिआ जैसी नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों ने भी कान्स में अपने स्टाइल से यह साबित कर दिया कि भारतीय फैशन अब वैश्विक ट्रेंड बन चुका है।

कान्स का रेड कार्पेट हर साल बदलता है, लेकिन बॉलीवुड दीवाज़ के ये आइकॉनिक लुक्स हमेशा फैशन प्रेमियों के दिलों में चमकते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

‘वीवन’ से रचेगा नया सिनेमाई इतिहास

शेयर करेकॉमिक कॉन में गूंजा ‘वीवन’ का जादू मुंबई कॉमिक कॉन में ‘वीवन’ का ग्रैंड शो  (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 मई 2026। मुंबई में आयोजित कॉमिक कॉन इस बार सिर्फ कॉसप्ले और फैंटेसी का मंच नहीं रहा, बल्कि यहां बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म वीवन ने अपनी रहस्यमयी दुनिया […]

You May Like

शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार....|....जेल में दोस्ती से प्लानिंग तक: महिला के भेष में आए तीन लुटेरों में दो दबोचे, राज ज्वैलर्स लूटकांड में खुलासा....|....कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ....|....सीएम साय ने छत्तीसगढ़ को दी सौगात, 103 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्वास्थ्य कार्यों का किया भूमिपूजन....|....झारखंड में इको टूरिज्म, खेल और कला-संस्कृति को मिलेगी नई रफ्तार; सीएम हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश....|....यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, आठ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा....|....रोते हुए रोनाल्डो को लामिन यमाल ने लगाया गले, विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक कर देने वाला पल वायरल....|....मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत....|....बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे....|....महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 13 लोगों की मौत, 10 घायल, पहाड़ी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी