भाजपा के वोट बढ़े, मगर घट गईं सीटें, मजबूत गठबंधन न होने का दूसरी बार उठाना पड़ा घाटा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 12 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में हुए बीते चार (लोकसभा और विधानसभा के दो-दो) चुनाव में दिलचस्प समानता दिखी। पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट का लाभ और सीट का घाटा उठाना पड़ा, ठीक वैसा ही विधानसभा के बीते दो चुनावों में रहा। दरअसल बीते दस साल के दौरान हुए चार चुनावों में भाजपा तब लाभ में रही है, जब मुकाबला बहुकोणीय हुआ। वहीं, मजबूत गठबंधन न होने का दूसरी बार घाटा उठाना पड़ा है। इस चुनाव में बीते चुनाव के मुकाबले भाजपा के वोट शेयर में डेढ़ फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ, मगर उसकी सीटें 312 से घट कर 255 हो गई।

लोकसभा के प्रदर्शन से दूर
पार्टी लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में लोकसभा का प्रदर्शन नहीं दुहरा पाई। बीते विधानसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब 3 फीसदी कम वोट मिले थे। इस विधानसभा चुनाव में बीते लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब नौ फीसदी कम वोट मिले हैं।

तो दोहरा सकते थे प्रदर्शन
पार्टी एंटीइन्कम्बेंसी थामने के लिए थोक में टिकट काटने का सफल फाॅर्मूला लागू नहीं कर पाई। पार्टी के शीर्ष रणनीतिकार के मुताबिक, 156 विधायकों-मंत्रियों के खिलाफ नाराजगी की रिपोर्ट थी। ज्यादातर के टिकट काटने पर सहमति भी थी। लेकिन एकाएक पिछड़े वर्ग के नेताओं की थोक में हुई विदाई के बाद कम टिकट काटे गए। परिणाम 11 मंत्री और कई विधायक अपनी सीट नहीं बचा पाए।

साल 2014 बनाम 2019
2014 : लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुकोणीय मुकाबले का भरपूर लाभ मिला था। सपा, बसपा, कांग्रेस ने अलग-अलग ताल ठोकी थी। तब पार्टी को गठबंधन के साथ राज्य की 80 में से 73 सीटें और करीब 43 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। बीते लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के साथ आ जाने के कारण मुकाबला बहुकोणीय नहीं हुआ। इस चुनाव में भाजपा का वोट 50 फीसदी के आंकड़े को तो पार कर गया, मगर उसकी सीटों की संख्या 73 से घट कर 64 रह गई।

Leave a Reply

Next Post

राफेल से मुकाबले की तैयारी : चीन से पाकिस्तान को मिले जे-10 सी लड़ाकू विमान, भारत को दी गीदड़ भभकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इस्लामाबाद 12 मार्च 2022। पाकिस्तान ने भारत के शक्तिशाली व अत्याधुनिक राफेल विमानों से मुकाबले के लिए चीन से मिले J-10C लड़ाकू विमानों को अपनी सेना में शामिल कर लिया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इन 25 विमानों की स्क्वाड्रन को पाकिस्तान की वायुसेना के बेड़े में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग