छत्तीसगढ़ में कोरोना से अभी तक एक भी मौत नहीं, देश में अब तक 11,439 केस, 377 की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर (ब्यूरो )

नई दिल्ली / रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिला में कटघोरा ही प्रदेश का एकमात्र कोरोना हॉट स्पॉट है, जो छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। यहां अब तक 24 मरीज मिल चुके हैं, और अभी तक 750 सैंपल में से 450 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। मगर, सवाल यह है कि आखिर यहां इतने मरीज क्यों मिल रहे हैं? क्यों वायरस के फैलाव पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। प्रदेश में अब कुल 33 संक्रमित मरीज पाए जा चुके है। इनमें से 13 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के सक्रियता से छत्तीसगढ़ राज्य में अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है। यह देश का पहला राज्य है। इधर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 1306 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में सबसे खराब स्थिति है।

देशभर में लॉकडाउन का आज से दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इस बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 11 हजार को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1076 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। अब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल केस 11,439 हो चुके हैं। इनमें से 1306 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 377 की मौत हो चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं कि किस राज्य में कोरोना के कितने केस हैं, कितने ठीक हो चुके हैं और कहां कितनी मौत हुई है।

कोरोना: राज्यवार लिस्ट

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान शुरू करेंगे यूट्यूब चैनल

शेयर करेलॉकडाउन के बाद लॉकडाउन 2 का समय शुरू हो गया है। ऐसे में पूरा देश सेल्‍फ आइसोलेशन में है। बॉलिवुड के सुल्तान सलमान खान ने भी खुद को सेल्‍फ-क्‍वारंटीन कर लिया है। वह लॉकडाउन के पहले ही अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस गए थे और तब से अब तक वहीं पर हैं। फॉर्म […]

You May Like

कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार