बांग्लादेश मुद्दे पर सरकार के साथ कांग्रेस, सांसद बोले- भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर हो चर्चा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 अगस्त 2024। बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की स्थिति की जानकारी दी। वहीं बांग्लादेश के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार का साथ दे रही है। मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने कहा कि बांग्लादेश के मामले में दोनों सदनों में चर्चा की जरूरत है। कांग्रेस सांसद फौजिया खान ने कहा कि यह गंभीर मामला है। बांग्लादेश पर धर्म निरपेक्ष विरोधी ताकतों ने कब्जा कर लिया है। यह हमारे देश के लिए भी गंभीर मु्द्दा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं तो उन पर ध्यान देना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे़ इस मुद्दे पर संसद में भी चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके सहमति बनानी चाहिए। साथ ही सरकार को संसद में इस मुद्दे पर बोलना चाहिए। 

कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि बांग्लादेश में जो भी हो रहा है वह काफी चिंताजनक है। हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर विचार किया जा रहा है। देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। हमें तय करना होगा कि बांग्लादेश में जो भी सरकार बने वह हमारे राष्ट्रीय हित के भी अनुरूप हो। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश में स्थिति काफी संवेदनशील है। यह स्थिति दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के लिए काफी चिंताजनक है। इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा होनी चाहिए। सरकार को इस चर्चा को सुविधाजनक बनाने के लिए पहल करनी चाहिए। 

वहीं सर्वदलीय बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने सर्वदलीय बैठक के दौरान मिले समर्थन के लिए विपक्षी पार्टियों की सराहना की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, ‘आज संसद में सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सर्वसम्मति से मिले समर्थन और समझ की सराहना करता हूं।’

Leave a Reply

Next Post

कोच वीरेंद्र दहिया ने कोरियाई खिलाड़ी को ठहराया निशा दहिया की चोट का जिम्मेदार, लगाया बड़ा आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पेरिस 06 अगस्त 2024। भारत की स्टार पहलवान निशा दहिया महिलाओं की 68 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में चोटिल हो गईं। सोमवार को उनका सामना उत्तर कोरिया की पाक सोल गम से हुआ। इस मैच के दौरान निशा के दाएं हाथ में गंभीर चोट आई […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक