एयर शो में दिखेगा मेक इन इंडिया का कमाल, एचएएल पेश करेगा हेलीकॉप्टर और सुपरसोनिक ट्रेनर जेट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 फरवरी 2023। बेंगलुरु में आयोजित होने वाले एयर शो में मेक इन इंडिया की ताकत देखने को मिलेगी। दरअसल इस एयर शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड अपने हेलीकॉप्टर और ट्रेनर जेट का भी प्रदर्शन करेगी। खबर के अनुसार, एयर शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड 15 हेलीकॉप्टर की फॉर्मेशन फ्लाइट और अगली पीढ़ी के स्केल मॉडल सुपरसोनिक ट्रेनर जेट का प्रदर्शन करेगी। इनके अलावा कंपनी एलसीए के दो सीटों वाले वैरिएंट, हॉक आई और एचटीटी-40 एयरक्राफ्ट का भी प्रदर्शन करेगी। बेंगलुरु एयर शो में रूस भी अपने 200 से अधिक आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेगा, जिसमें पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट सुखोई, लाइट टेक्टिकल फाइटर एयरक्राफ्ट और आधुनिक ड्रोन्स शामिल हैं। रूस की सरकारी रक्षा कंपनी रोसोबोर्नएक्सपोर्ट ने यह जानकारी दी है। एयर शो में रूस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन, एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर, सुखोई 35 फाइटर जेट, सुखोई 30 एसएमई और मिग 35डी मल्टीरोल फ्रंटलाइन फाइटर प्लेन शामिल हैं। 

स्वीडन भी अपने आधुनिक फाइटर जेट ग्रिपेन ई और ग्रिपेन एफ का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। भारतीय वायुसेना 114 फाइटर जेट खरीदने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए दुनिया के कई देशों की टॉप रक्षा कंपनियां इस डील को पाने की जुगत भिड़ा रही हैं। स्वीडन ने डील के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की बात भी मान ली है। 

बता दें कि बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी 2023 तक एयर  शो का आयोजन होना है। यह आयोजन बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर होगा। एयरो शो 2023 का उद्देश्य मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाते हुए घरेलू हवाई उद्योग को बढ़ावा देना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि यह एयर शो, हवाई क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करेगा। साथ ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर नए भारत के उदय को भी दर्शाएगा। बेंगलुरु एयर शो में 731 कंपनियों ने अपने हथियारों के प्रदर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 633 भारतीय और 98 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु एयर शो का उद्घाटन करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पढ़ा पुराना बजट, बगल में बैठे मंत्री ने रोका, सदन स्थगित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जयपुर 10 फरवरी 2023। राजस्थान विधानसभा में सरकार का बजट पेश होने से पहले ही विपक्ष ने भारी हंगामा किया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने के दौरान विपक्ष ने भाषण शुरू होने के साथ ही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप