पटरियों पर पहुंचे ‘गजराज’, कई यात्री ट्रेनें तीन दिनों के लिए रद्द

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 22 दिसंबर 2025। झारखंड में दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। यह फैसला हाथियों की आवाजाही के कारण लिया गया है। बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने बताया कि चक्रधरपुर (झारखंड के सिंहभूम)-झारसुगुड़ा (ओडिशा) खंड के बीच रेल पटरियों के पास, विशेषकर बांदामुना में रात के समय हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी गई है। आदित्य चौधरी ने कहा कि ट्रेन सेवाओं की गति धीमी हो रही है, जिससे यातायात जाम हो रहा है और परिणामस्वरूप ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो रही है।

हाथियों ने किसानों की बढ़ाई परेशानी
बता दें कि राज्य भर में हाथियों ने आतंक मचाया हुआ है। आए दिन हाथी के हमले में किसी न किसी की मौत हो रही है। हाथियों से लोग इतने डरे हुए हैं कि अपने घर में भी वह खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे। हाथियों के झुंड ने किसानों की परेशानी बढ़ा रखी है। आए दिन किसानों की फसलें बर्बाद करने में तुले हुए हैं। हाथी लोगों के घरों को भी तोड़ रहे हैं।  

Leave a Reply

Next Post

नाम बदलने पर सियासत : कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम शर्मा का बयान, कहा- गांव वालों को 100 से 125 दिन मिलेगा रोजगार, कांग्रेस को क्यों लग रहा बुरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 दिसंबर 2025 । मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों को 100 से 125 दिन रोजगार मिलेंगे तो कांग्रेस को बुरा क्यों लग रहा है। गांव में […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज